युवक ने एफबी पर मांगी PM मोदी को जान से मारने की सुपारी, राजस्थान में पकड़ा गया हरियाणा का लड़का
Jaipur News, जयपुर। देश में लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की सुपारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। राजस्थान की जयपुर ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है। इसने फेसबुक पर पोस्ट कर पीएम मोदी को मारने की सुपारी मांगी थी।

जयपुर के बजाज नगर एसएचओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोगों के जरिए पता चला कि किसी ने फेसबुक पर पीएम मोदी को जान से मारने की सुपारी लिए जाने संबंधित पोस्ट डाली है। इस पर तुरंत सक्रिय हो गई और मामले की पड़ताल में जुट गई।
साइबर सेल की मदद से की जा रही पुलिस की पड़ताल में पता चला कि स्वामी नाम फेसबुक अकाउंट से यह पोस्ट डाली गई थी। जांच में अकाउंट फर्जी निकला। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक नवीन को पकड़ा है। नवीन हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है और वर्तमान में जयपुर के बरकत नगर में किताबों की दुकान पर काम करता है।

पोस्ट डालने की बताई वजह
पुलिस पुछताछ में नवीन ने बताया कि फेसबुक की किसी पोस्ट पर मोदी से संबंधित कमेंट आए हुए थे। ऐसे कमेंट करने वालों को जवाब देने के लिए ही नवीन ने पीएम मोदी को मारने की सुपारी लेने वाली पोस्ट डाली थी। इधर, पुलिस नवीन से पूछताछ के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मामला बढ़ता देख डिलीट किया कमेंट
पुलिस के अनुसार नवीन के कमेंट करने के बाद वह फेसबुक पर ट्रोल होने लगा था। लोग उसे देश के प्रधानमंत्री के बारे इस तरह का कमेंट डालने पर आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से उसने वह कमेंट डिलीट कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications