Rajasthan में भाजपा ने ढाई घंटे में क्यों बदला जन आक्रोश यात्रा को स्थगित करने का फैसला, जानिए पूरी वजह

राजस्थान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते पहले खबर आई कि भाजपा ने अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित कर दी है। पार्टी कार्यकर्त्ता इसे लेकर असमंजस में हो गए। पार्टी ने ढाई घंटे बाद अपना फैसला बदल लिया।

Rajasthan में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भाजपा ने पहले जन आक्रोश यात्रा को स्थगित कर दिया। पार्टी के प्रभारी अरुण सिंह के हवाले से कोरोना संक्रमण के चलते जन आक्रोश यात्रा को स्थगित करने की खबर आई। इसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि दुनिया में कोरोना फिर से अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में हमने फिलहाल जनाक्रोश यात्रा को रोक दिया है। भविष्य में नई रणनीति के तहत फिर से कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ बीजेपी लोगों के बीच जाकर उनकी आवाज बुलंद करेगी। फिलहाल केंद्र सरकार के निर्देश की वजह से हमने यात्रा को स्थगित कर दिया है।

satish poonia

सतीश पूनिया ने वीडियो जारी कर बदला फैसला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने यात्रा स्थगित करने के फैसले के ढाई घंटे बाद वीडियो जारी कर कहा कि फिलहाल केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। ऐसे में यात्रा को स्थगित करने को लेकर कुछ असमंजस था। फिलहाल यात्रा को स्थगित नहीं करने का फैसला किया गया है। हमारी जन आक्रोश यात्रा जारी रहेगी। हालांकि यात्रा के दौरान होने वाली सभाओं में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा। वहीं यात्रा को तब तक स्थगित नहीं किया जाएगा। जब तक केंद्र और राज्य की कोई गाइडलाइन जारी नहीं होती है। दिल्ली में भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने मीडिया के सामने जन आक्रोश यात्रा को स्थगित करने की बात कही थी। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी कार्यकर्ताओं को कोरोना से बचने की नसीहत देते हुए भीड़ इकट्ठा नहीं करने की बात कही थी।

arun singh

भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी भीड़ को लेकर उठे थे सवाल

राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ रही भीड़ को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सवाल उठाए थे। मांडविया ने भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कोरोना प्रोटोकॉल और गाइडलाइन की पालना करने की बात कही थी। इसके बाद से ही लगातार कांग्रेसी नेता भी बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा को लेकर सवाल उठा रहे थे। आपको बता दें राजस्थान में जनाक्रोश यात्रा का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक दिसंबर को किया था। भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने के लिए राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है।

satish poonia

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+