Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vicky Katrina Wedding : कैफ-कौशल के 7 फेरों से पहले जानिए राजस्थान में ही क्यों होती हैं शाही शादियां?

जयपुर, 6 दिसम्बर। बॉलीवुड जोड़ी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 7 से 10 दिसम्बर के बीच राजस्थान में शादी करने जा रहे हैं। इनकी शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित 450 साल पुराने बरवाड़ा फोर्ट में होगी। इसे होटल सिक्स सेंस के नाम से भी जाना जाता है। यूएस कंपनी की यह भारत में एकलौती होटल है।

कैफ कौशल से पहले हुई इनकी शादी

कैफ कौशल से पहले हुई इनकी शादी

कैटरीना कैफ व विक्की कौशल से भी पहले कई जानी मानी ​हस्तियां राजस्थान में शादी रचा चुके हैं, जिनमें उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा समेत अनेक रईस परिवार शामिल हैं। ईशा अंबानी ने उदयपुर व प्रियंका चौपड़ा ने जोधपुर में शाही शादी की थी।

 राजस्थान में क्यों होती हैं रॉयल वेडिंग?

राजस्थान में क्यों होती हैं रॉयल वेडिंग?

राजस्थान में होने वाली शादी शादियों का सालाना टर्न ओवर हजारों करोड़ में पहुंच रहा है। ऐसे में यह सवाल उठना तो लाजिमी है कि आखिर राजस्थान में ऐसा क्या है कि बॉलीवुड के सितारों, नामी उद्योगपति समेत दुनियाभर के लोग यहां आकर शादी करना पसंद करते है।

शाही शादी करवाने वालों का इंटरव्यू

शाही शादी करवाने वालों का इंटरव्यू

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर फोरम के अध्यक्ष हरप्रित बग्गा और वेडिंग प्लानर प्रियंका दूबे ने राजा-रजवाड़ों की भूमि राजस्थान में होने वाली रॉयल वेडिंग की वजह, खर्च और प्लानिंग से जुड़ी कई बातें शेयर की।

राजस्थान में राजा-महाराजा की शादी का सा अनुभव

राजस्थान में राजा-महाराजा की शादी का सा अनुभव

हरप्रित बग्गा कहते हैं राजस्थान की हैरिटेज प्रोपर्टी, भव्य महल, किले, भोजन, मनुहार और संस्कृति का हर कोई मुरीद है। एक वजह यही है कि राजस्थान में शादी करने वाले जोड़ों को वास्तविक शाही अंदाज अनुभव होता है। लगता है जैसे किसी राजा-महाराजा की शादी हो रही है।

 महल, किले, हवेलियां बन गईं होटल

महल, किले, हवेलियां बन गईं होटल

राजस्थान के लगभग हर शहर-कस्बों में दिल के झरोखे सी हवेलियां और पुरखों की याद दिलाते महल, किले देखने को मिल जाएंगे। अधिकांश बड़ी हवेलियां और किले अब फाइव स्टार होटल व लग्जरी रिजॉर्ट में बदल चुके हैं। महल-किलो का नवीनीकरण जरूर हुआ है, मगर मूल ढांचा नहीं बदला गया। वो ही हर किसी को लुभाते हैं।

 राजस्थान में इन जगहों पर होती है शाही शादी

राजस्थान में इन जगहों पर होती है शाही शादी

राजस्थान में शादी शादी की दूसरी वजह हरप्रित बग्गा ये मानते हैं कि राजस्थान में यातायात के साधन सहज उपलब्ध हैं। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, रणथम्भोर, पुष्कर और मंडावा जैसी जगह शादी शादियों के लिए खासी पसंद की जा रही है। इन सभी जगहों पर हवाई मार्ग, सड़क और रेलवे के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है।

 30 हजार से ज्यादा का टर्न ओवर

30 हजार से ज्यादा का टर्न ओवर

बग्गा कहते हैं कि फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर फोरम के पास 110 सदस्य रजिस्ट्रर्ड हैं। अकेले इन्हीं की इवेंट कंपनियों के जरिए सालभर में एक हजार से ज्यादा शाही शादी होती हैं। आल ओवर की बात करें तो राजस्थान को शाही शादियों से सालाना 30 से 35 हजार करोड़ रुपए मिलते हैं।

 शादी के लोकेशन के साथ ही फाइव स्टार होटलें भी

शादी के लोकेशन के साथ ही फाइव स्टार होटलें भी

जयपुर में वेडिंग प्लानर कंपनी प्रियंका दुबे बताती हैं कि राजस्थान में शाही लोकेशन के साथ मेहमानों के ठहरने के लिए कई फाइव होटलें हैं। जयपुर की रामबाग पैलेस, ताज, ओबरॉय, ली मेरिडन, फायर माउंट, जोधपुर में उम्मेद भवन, उदयपुर में जग मंदिर, ताज अरावली, रेडिसन, बीकानेर में मेरियट, सूर्यगढ़ पैलेस व लक्ष्मी विलास जैसी लग्जरी होटलों की सुविधा है।

 प्रति व्यक्ति एक लाख रुपए प्रति दिन

प्रति व्यक्ति एक लाख रुपए प्रति दिन

प्रियंका दूबे कहती हैं कि राजस्थान में होने वाली शाही शादी काफी महंगी होती हैं। इनमें कुल खर्च करोड़ों में पहुंचता है। औसतन प्रति व्यक्ति प्रति दिन सवा लाख रुपए तक भी खर्च होते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+