Chief Secretary Rajasthan: राजस्थान में बदलेगा मुख्य सचिव, जानें किस IAS पर मेहनबान होगी भजन लाल सरकार?
New Chief Secretary Rajasthan 2024: राजस्थान में अबकी बार भाजपा की भजन लाल शर्मा सरकार बन गई। अब जल्द ही राजस्थान में अफसरों का बॉस 'मुख्य सचिव' का चेहरा बदलने वाला है।
राजस्थान की मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा 31 दिसंबर 2023 को रिटायर हो रही हैं। इनके रिटायरमेंट के बाद राजस्थान कैडर के आईएएस अफसरों में से किसी एक को नया मुख्य सचिव बनाया जाएगा।

राजस्थान में नए सीएस की तलाश हो रही है। इस दौड़ में दस आईएएस अफसर बताए जा रहे हैं, मगर भजन लाल शर्मा सरकार की पसंद कौन होगा? अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
दरअसल, राज्य में मुख्य सचिव के चयन का फैसला मुख्यमंत्री का विवेकाधिकार होता है। ऐसे में कई बार वरिष्ठता की अनदेखी करके सरकारें अपनी पसंद के आईएएस अधिकारी को सीएस पद की जिम्मेदारी देती रही हैं।
यह भी पढ़ें- Chief Secretary: 4 राज्यों की वो महिलाएं जो IAS अफसरों की बॉस हैं, उषा शर्मा दूसरी सबसे सीनियर CS
ये IAS हैं CS की दौड़ में
-सुबोध अग्रवाल, 1988 बैच
-वी श्रीनिवास, 1989 बैच
-शुभ्रा सिंह, 1989 बैच
-राजेश्वर सिंह, 1989 बैच
-रोहित कुमार सिंह, 1989 बैच
-संजय मल्होत्रा, 1990 बैच
-सुधांशु पंत, 1991 बैच
-अभय कुमार, 1992 बैच
-रजत कुमार शर्मा, 1992 बैच
प्रतिनियुक्ति से राजस्थान लौटे आईएएस
साल 2024 में राजस्थान के नए मुख्य सचिव बनने की दौड़ में शामिल कई आईएएस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में रहे हैं। चर्चा है कि सुबोध अग्रवाल के नाम पर भजन लाल शर्मा सरकार शायद ही सहमत हो।
इनके अलावा आईएएस अधिकारी श्रीनिवास, शुभ्रा सिंह लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में रहे हैं। शुभ्रा सिंह इसी साल से दिल्ली से राजस्थान लौटी हैं। आईएएस रोहित कुमार सिंह भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। तीन माह बाद रिटायर होने वाले हैं।
छह माह बढ़ाया था कार्यकाल
मौजूदा सीएस उषा शर्मा का कार्यकाल यूं तो 30 जून 2023 को ही समाप्त हो गया था, मगर तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने उषा शर्मा का कार्यकाल छह माह बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 तक कर दिया था।
वैसे मुख्य सचिव नियुक्ति में पहले वरिष्ठता का बड़ा महत्व होता था, लेकिन पिछले कुछ समय से यह पैमाना कमजोर पड़ गया है। अशोक गहलोत सरकार ने सभी 10 वरिष्ठ आईएएस अफसरों की वरिष्ठता की अनदेखी कर निरंजन आर्य को निरंजन आर्य को सीएस बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications