Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chief Secretary: 4 राज्‍यों की वो महिलाएं जो IAS अफसरों की बॉस हैं, उषा शर्मा दूसरी सबसे सीनियर CS

woman chief secretary in india: देश में 28 से 4 राज्‍यों में ब्‍यूरोक्रेसी की कमान महिला आईएएस अधिकारियों के हाथ में है। आइए जानते हैं चार मुख्‍य सचिव महिला अफसरों के बारे में।

first woman chief secretary in india: राजस्‍थान में मुख्‍य सचिव ऊषा शर्मा सुखिर्यों में हैं। वजह ये है कि राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने ऊषा शर्मा का बतौर चीफ सेक्रेटरी कायर्काल छह माह बढ़ाया है। ऐसे में उषा शर्मा देश की दूसरी सबसे सीनियर सीएस बन गई हैं।

देश में उषा शर्मा की तरह तीन अन्‍य महिलाएं आईएएस भी हैं, जो अपने-अपने राज्‍यों में ब्‍यूरोक्रेसी की मुखिया हैं। आइए जानते हैं राजस्‍थान, कर्नाटक, मिजोरम व तेलंगाना राज्‍य की महिला मुख्‍य सचिव के बारे में।

Chief Secretary boss of IAS officers

उषा शर्मा, मुख्‍य सचिव राजस्‍थान

राजस्‍थान कैडर में उषा शर्मा 1985 बैच की आईएएस अफसर हैं। ये 2009 में कुशल सिंह के बाद दूसरी महिला मुख्‍य सचिव हैं।

मूल रूप से यूपी की रहने वालीं आईएएस उषा शर्मा का कार्यकाल 30 जून 2023 को पूरा हो गया था। राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए उषा शर्मा का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया।

वंदिता शर्मा, मुख्‍य सचिव कर्नाटक

साल 1986 बैच की आईएएस मिस वंदिता शर्मा कर्नाटक की मुख्‍य सचिव हैं। इस पद पर नवंबर 2023 तक रहेंगी।

पिछले साल कर्नाटक की मुख्‍य सचिव बनाई गई आईएएस वंदिता शर्मा ने पी रवि कुमार की जगह ली। टेरेसा भट्टाचार्य, मालती दास और रत्ना प्रभा के बाद शर्मा कर्नाटक के मुख्य सचिव के रूप में काम करने वाली चौथी महिला हैं।

डॉ. रेनू शर्मा, मुख्‍य सचिव मिजोरम

AGMUT कैडर में साल 1988 की आईएएस अधिकारी डॉ. रेनू शर्मा को साल 2021 में मिजोरम की मुख्‍य सचिव बनाया गया था। इन्‍होंने 2011-2012 के बीच वित्त और सामान्य प्रशासन विभागों में आयुक्त और सचिव पद की जिम्‍मेदारी संभाली।

ए शांति कुमारी, मुख्‍य सचिव तेलंगाना

जनवरी 2023 में हाई कोर्ट के आदेश के बाद तेलंगाना की मुख्‍य सचिव नियुक्‍त हुईं ए शांथी कुमारी 1989 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

इन्‍हें तेलंगाना की पहली महिला मुख्‍य सचिव बनने का भी गौरव हासिल हुआ। समुद्री जीव विज्ञान में स्नातकोत्तर ए. शांति कुमारी ने संयुक्त राज्य अमेरिका में एमबीए किया।

दुर्गा शंकर मिश्रा देश में सबसे सीनियर मुख्‍य सचिव

यूपी कैडर में 1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर सबसे सीनियर मुख्‍य सचिव हैं। ये उत्‍तर प्रदेश ब्‍यूरोक्रेसी के मुखिया हैं। इनके बाद वरिष्‍ठता में राजस्‍थान मुख्‍य सचिव उषा शर्मा हैं। वहीं, त्रिपुरा के मुख्‍य सचिव 1996 बैच के आईएएस जितेंद्र कुमार सिन्हा देश में सबसे जूनियर सीएस हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+