Himadri Bhatnagar ने जीता मिसेज एशिया यूनिवर्स-2022 का खिताब, शादी के बाद बनीं सुपर मॉडल
जयपुर, 19 जुलाई। ये हैं हिमाद्री भटनागर। मिसेज एशिया यूनिवर्स-2022 का खिताब अपने नाम किया है। हिमाद्री की सक्सेस स्टोरी में खास बात यह है कि इन्होंने टॉप मॉडल बनने का जो ख्वाब बचपन से देखा वो शादी के बाद पूरा हुआ। वो भी पति के सपोर्ट से। ये मिसेज एशिया यूनिवर्स-2022 से पहले मिसेज राजस्थान और मिसेज एशिया यूनिवर्स का खिताब भी जीत चुकी हैं।

हिमाद्री भटनागर : मिसेज एशिया यूनिवर्स-2022
बता दें कि जयपुर की हिमाद्री भटनागर ने अजमेर के पुष्कर में आयोजित मिसेज एशिया यूनिवर्स-2022 की विनर रही हैं। अब ये कोरिया में होने वाली प्रतियोगिता में एशिया को रिप्रेजेंट करेंगी। शादी से पहले हिमाद्री नॉर्मली ज्वैलरी और कुर्तियों के लिए फोटोशूट किया करती थीं। अब ब्यूटी क्वीन का खिताब ही जीत लिया।

पति के सपोर्ट के कारण यह काम आसान हो गया
मीडिया से बातचीत में हिमाद्री भटनागर कहती हैं कि ब्यूटी कॉन्टेस्ट की मिस कैटेगरी में हिस्सा लेने वालीं प्रतिभागियों के लिए स्विम सूट पहनना अनिवार्य होता है। इस वजह से परिजन मॉडलिंग के खिलाफ थे, मगर शादी के बाद पति के सपोर्ट के कारण यह काम आसान हो गया।

मिसेज टाइटल इंस्टा पर डालते ही लोगों की सोच बदल गई
हिमाद्री ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। काफी काम भी मिल रहा था, मगर मिसेज टाइटल इंस्टा पर डालते ही लोगों की सोच बदल गई। अचानक से काम आना कम हो गया। ये किस वजह से हुआ, मुझे आज तक समझ नहीं आया। लोग मुझे कभी-कभी मिस समझ कर बुला लेते थे, लेकिन मिसेज का पता चलते ही उनका बिहेवियर चेंज हो जाता था।

खुशी मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती
हिमाद्री कहती हैं कि पहली ही बार में मिसेज एशिया यूनिवर्स-2022 का टाइटल अपने नाम करने की खुशी मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। काफी एक्साइटेड हूं कि अब कोरिया में एशिया को रिप्रेजेंट करूंगी।












Click it and Unblock the Notifications