कौन है Aruna Roy जो देश में बदलाव की वाहक बनकर उभरी, इनकी बदौलत बनेगा लोक सेवा गारंटी और जिम्मेदारी विधेयक
Rajasthan में अशोक गहलोत सरकार लोक सेवा गारंटी और जिम्मेदारी विधेयक लाने जा रही है। राजस्थान की सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय इस बदलाव की वाहक बनने जा रही है। अरुणा रॉय पिछले 2 साल से इस विधेयक को लाने के लिए संघर्ष कर रही है। भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अरुणा रॉय सोनिया गांधी की सलाहकार मानी जाती है। यूपीए सरकार के दौरान वे राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। देश में सूचना के अधिकार का कानून भी अरुणा रॉय की ही देन है।

आईएएस की नौकरी छोड़कर बनी सामाजिक कार्यकर्ता
अरुणा राय देश की जानी-मानी राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जो 1965 से 1975 तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहे। समाज में उनके योगदान के लिए मैग्सेसे और मेवाड़ श्री सहित अनेक पुरस्कार दिए गए। अरुणा रॉय पिछले 2 साल से लोक सेवा गारंटी और जिम्मेदारी विधेयक के लिए अपने सहयोगी निखिल डे के साथ संघर्ष कर रही हैं। इससे पहले अरुणा राय ने सूचना के अधिकार के कानून के लिए लड़ाई लड़कर उसे लागू करवाया सामाजिक सुधार के कार्यक्रमों में वे लगातार सक्रिय रहती है।

सोनिया गांधी के राजकीय कार्यों में सलाहकार मानी जाती है अरुणा रॉय
अरुणा रॉय के कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से बहुत अच्छे संबंध माने जाते हैं। सोनिया गांधी समय-समय पर उनसे राजकीय कार्यों की प्रगति के लिए सलाह लेती रहती हैं। माना जाता है कि अरुणा रॉय सोनिया गांधी की बहुत अच्छी सलाहकार है। 2004 में अरुणा रॉय को सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया था। हालांकि अरुणा रॉय अभी इस पद पर नहीं है। लेकिन वे सोनिया गांधी को अभी भी लगातार सलाह देती रहती हैं।

अजमेर के तिलोनिया में है रॉय का सामाजिक कार्य और अनुसंधान केंद्र
देश की जानी-मानी राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय ने राजसमंद जिले से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। वह मजदूर किसान संगठन की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। अजमेर जिले के तिलोनिया में उनके सामाजिक कार्य एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित है। अरुणा रॉय को देश में सूचना के अधिकार का कानून लागू करवाने के लिए जाना जाता है। अपने सहयोगी निखिल डे के साथ अरुणा रॉय ने इसे लागू करवाने के लिए लंबा संघर्ष किया था। अरुणा रॉय अभी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोक सेवा गारंटी और जिम्मेदारी विधेयक के लिए संघर्षरत हैं।

लोक सेवा गारंटी और जिम्मेदारी विधेयक अरुणा रॉय की देन
राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार लोक सेवा गारंटी और जिम्मेदारी विधेयक लागू करने जा रही है। प्रदेश के प्रशासनिक सुधार विभाग को इसका मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस विधेयक के लिए आम जनता से सुझाव भी मांगे गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय के सोनिया गांधी के साथ बहुत अच्छे संबंध है। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत सोनिया गांधी को खुश करने के लिए अरुणा रॉय के दबाव में आकर प्रदेश में लोक सेवा गारंटी और जिम्मेदारी विधेयक ला रहे है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications