Rajasthan में भूंगरा गैस दुखांतिका के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची वसुंधरा राजे, पीड़ित परिवारों को लिया गोद
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जोधपुर के भूंगरा में गैस सिलेंडर हादसे में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। पूर्व मुख्यमंत्री हादसे का मंजर देखकर भावुक हो उठी। राजे ने पीड़ित परिवारों को गोद लिया है।
Rajasthan की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर के भूंगरा गांव में घटनास्थल पर पहुंची। भूंगरा में बिखरा हुआ सिंदूर, अधजली सुहाग की चूड़ियां, जला हुआ लहंगा देखकर वसुंधरा राजे भावुक हो गई। भूंगरा गैस सिलेंडर हादसे से पहले वर पक्ष सुहाग का यह सामान वधू को देने के लिए लाया था। पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने जब वसुंधरा राजे को खून से सनी दीवारें दिखाई तो पूर्व मुख्यमंत्री की आंखें छलक उठी। वसुंधरा ने कहा कि ऐसे मंजर के बारे में सुनने मात्र से ही रूह कांप जाती है। ईश्वर ऐसा कभी ना हो।

वसुंधरा ने पीड़ित परिवारों को लिया गोद
मीडिया से मुखातिब होते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि कृपया ऐसे राजनीति नहीं। इसके बाद वसुंधरा राजे ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए वसुंधरा ने कहा कि यह सब अपने ही थे। जिनके चले जाने का बहुत दुख है। यह एक ऐसा हादसा था। जो हमेशा हमारे मन में कांटे की तरह चुभता रहेगा। सीएम राजे ने कहा कि जो चले गए। वह वापस नहीं आ सकते। लेकिन उनके परिजनों को जो गहरे घाव मिले हैं। उन पर हम अपनी सद्भावनाओं का मरहम तो लगा ही सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी से आहत सभी परिवारों को भी गोद लेती हैं। जिससे कि मृतकों के परिजनों, घायलों के भोजन, आवाज, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने की व्यवस्था की जा सके।

लोंगेवाला के नायक भैंरों सिंह को दी श्रद्धांजलि
पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, भाजपा मंत्री केके विश्नोई, पूर्व मंत्री मेघराज लोहिया, अर्जुन सिंह उचियाड़ा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला पीड़ित परिवारों की आवश्यकताओं का आंकलन करेंगे। उसके आधार पर परिवारों की मदद की जाएगी। राज्य के साथ जेडीए के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़, विधायक हमीर सिंह भायल भी मौजूद थे। पूर्व सीएम राजे ने इसके बाद महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम जानी। इससे पूर्व बीएसएफ मुख्यालय पहुंचकर राजे ने लोंगेवाला युद्ध के नायक भैरों सिंह राठौड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।













Click it and Unblock the Notifications