Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने झालरापाटन से प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन से विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'मुझ पर विश्वास जताकर झालरापाटन से पुनः विधानसभा प्रत्याशी बनाने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। मिलकर रचेंगे विजय का कीर्तिमान, जय-जय राजस्थान !'













Click it and Unblock the Notifications