UPSC ISS : राजस्थान के मोजास की शालिनी शेखावत ने मारी बाजी, किसान का बेटा राहुल बगड़िया भी बना अफसर
यूपीएससी के भारतीय सांख्यिकी सेवा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। मोजास की Shalini Shekhawat ने ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल की है। Astitva Ranjan Srivastava ने टॉप किया है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 28 दिसम्बर 2022 को भारतीय सांख्यिकी सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी किया है, जिसमें राजस्थान के भी अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव मोजास की रहने वाली शालिनी शेखावत ने अखिल भारतीय स्तर पर यूपीएससी की आईएसएस परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल की है। इसके बाद से शालिनी के घर बधाई देने के लिए पहुंचने वालों का तांता लगा हुआ है। शालिनी के पति हरेंद्र सिंह शेखावत जयपुर में नामी शख्सियत हैं।

गांव झूंपा के रहने वाले हैं राहुल बगडिया
इधर, सीकर जिले के गांव झूंपा निवासी शंकरलाल बगडिया ने भी भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा में बाजी मारी है। बगडिया ने ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल की है। ये किसान के बेटे हैं। पिता मदनलाल बगडिया पहले सूरत में टाइल्स का काम किया करते थे। अब गांव में ही रहकर खेती करते हैं।
Recommended Video


सीकर के प्रिंस स्कूल से की पढ़ाई
बताया जा रहा है कि राहुल बगडिया ने शुरुआती शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से पाई। फिर सीकर के प्रिंस स्कूल से पढ़ाई की। कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से की। दिल्ली के रामजस कॉलेज से बीएससी (ऑनर्स) सांख्यिकी एवं दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही एमएससी सांख्यिकी की डिग्री प्राप्त की है। राहुल वर्तमान में राजस्थान विश्वविद्यालय में सांख्यिकी विभाग में पीएचडी के शोधार्थी हैं।

राहुल बगडिया की जीवनी
बता दें कि भाई बहनों में सबसे बड़े राहुल बगडिया ने आईआईटी मुंबई से एमएससी सांख्यिकी का ऑफर तक ठुकराया दिया था। यूपीएससी की तैयारियों में जुट गए थे और अब सफल हो गए हैं।
आईआईटी मुंबई में एडमिशन कैंसिल करवाकर वापस दिल्ली आ गए और पढाई के साथ साथ कम्पटीशन की तैयारी करने लग गए थे। बगडिया ने गेट परीक्षा भी 91वीं रैंक के साथ पास की थी। दसवीं कक्षा में राजस्थान बोर्ड में गणित विषय में 100 में से 100 अंक पाए।

क्या है यूपीएससी की आईएसएस परीक्षा?
उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की ओर से मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन की इंटर-मिनिस्ट्री सर्विस (आईआईएस) के लिए आयोजित की जाती है। चयनितों को भारत सरकार की तरफ से देश एवं विदेश के बेहतरीन संस्थानों में ट्रेनिंग देने के बाद भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर पोस्टिंग दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications