Rajasthan News: अशोक गहलोत पंद्रह साल मुख्यमंत्री रहे तब विजन याद क्यों नहीं आया: गजेंद्र सिंह शेखावत

Rajasthan News: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विजन 2030 को लेकर निशान साधा है। शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत तीन बार करीब 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे। तब उन्हें विजन याद नहीं आया। अब जब उनकी सरकार जाने वाली है। तब जनता को बरगलाने के लिए इस प्रकार का विजन तैयार कर रहे हैं। लेकिन जनता सब समझती है। इस बार जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नाराजगी ही नहीं बल्कि व्यापक जनाक्रोश है। जिसका जवाब वह आगामी चुनाव में देगी। शेखावत गुरुवार को परिवर्तन यात्रा के तहत बालोतरा में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि साढ़े चार साल तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बचाने में लग रहे। अब अंतिम चरण में योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन जनता सब समझती है। वह बार-बार झांसे में नहीं आएगी। वर्ष 2013 में भी उन्होंने अंतिम चरण में खूब योजनाएं बनाई। अपना खूब प्रचार भी किया। लेकिन जनता ने उन्हें 21 सीटों पर समेट कर रख दिया। इस बार भी ऐसा ही होगा।

राजस्थान देश की रेप कैपिटल बना

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ आमजन की नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने पहले जनाक्रोश यात्रा निकाली और अब परिवर्तन यात्राएं निकाली जा रही है। इन यात्राओं में जनता की सहभागिता और उत्साह देखकर आसानी से कहा जा सकता है कि जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तैयार है। राज्य में कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए शेखावत बोले की पूरे कार्यकाल में सरकार की प्राथमिकता कुर्सी बचाने की रही है। इसके चलते कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। राजस्थान देश की रेप कैपिटल बन गया है। राजस्थान में मात्र 8 करोड लोग हैं। जो भारत की आबादी का साढे 5-6 प्रतिशत है। लेकिन देश में बलात्कार की घटनाओं में कुल 22 प्रतिशत कैसे राजस्थान में पंजीकृत हुए थे। जबकि पहले राजस्थान की ऐसी संस्कृति नहीं थी। सरकार की अकर्मण्यता के चलते राजस्थान को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है।

gajendra singh shekhawat

गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार का कलंक

शेखावत ने कहा कि सरकार पर भ्रष्टाचार का कलंक है। पेपर लिखकर चलते राजस्थान में युवाओं के भविष्य बदल हैं। किसानों के साथ धोखा हुआ है। समय पर बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों को 6 घंटे निर्बाध बिजली देने का वादा और दावा करने वाली सरकार बिजली भी नहीं दे पा रही है। किसानों की फसल पूरी तरह चौपट हो गई। सरकार ने बाजरे की खरीद नहीं कि इस कारण किसानों को नुकसान हुआ है। पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह शेखावत सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+