Bharat Jodo Yatra में उमड़ी भीड़ से घबराई मोदी सरकार, भेजा कोविड प्रोटोकॉल के पालन का पत्र-गहलोत
राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सम्पन्न हो गई है। 21 दिसम्बर की सुबह यात्रा अलवर से हरियाणा में प्रवेश कर गई। राजस्थान में 15 दिन रही और सात जिले कवर किए।

कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के बाद अब हरियाणा में प्रवेश कर गई है। हरियाणा से यूपी, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट, जम्मू होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक रही। इस दौरान अपार जन समूह जुटा। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल की पालना के लिए पत्र लिखा है।
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी और केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। सीएम गहलोत ने लिखा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसम्बर की सुबह पूरी हो गई। भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मोदी सरकार इतनी घबरा गई कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 20 दिसम्बर को राहुल गांधी को राजस्थान में कोविड प्रोटोकॉल की पालना के लिए पत्र लिखा है।
सीएम अशोक गहलोत ने यह भी लिखा कि कोविड प्रोटोकॉल के नोटिस से स्पष्ट है कि भाजपा का मकसद बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर भाजपा जोड़ो यात्रा को बाधित करना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भले ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भले ही कोरोना महामार की पालना का नोटिस दिया जबकि खुद पीएम मोदी ने दो दिन पहले त्रिपुरा में रैली की। वहां कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं हुई।
सीएम अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पश्चिम बंगाल में बड़ी चुनावी रैली की थी। अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की मकसद राजनीति ना होकर देशवासियों की चिंता जायज है तो उन्हें सबसे पहले पत्र प्रधानमंत्री को लिखना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications
