जयपुर: दर्दनाक हादसे में दो की मौत, एक लड़की का सिर धड़ से हो गया अलग
जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक लड़की का सिर धड़ से अलग हो गया। जिसने भी यह हादसा देखा उसकी रुह कांप उठी।

जांच अधिकारी रामजीलाल ने बताया कि जयपुर के खिरणी फाटक पुलिया के पास शुक्रवार को एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल 3 किशोर सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे का शिकार हुए किशोर जयपुर के मानसरोवर के 31 सेक्टर के रहने वाले हैं। तीनों सुबह करीब 6 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर खाटूश्यामजी जा रहे थे। इस दौरान खिरणी फाटक पुलिया से उतरते समय ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे दीपू व पायल की मौके पर ही मौत हो गई।
15 वर्षीय पायल का तो धड़ ही शरीर से अलग हो गया। वहीं घायल सुमित यादव को एसएमएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद मृतकों के घरो में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस के मुर्दाघर में रखवा दिए।












Click it and Unblock the Notifications