शादी की खुशियां मातम में बदली : जोधपुर में सिलेंडर ब्‍लास्‍ट से दो बच्‍चों की मौत

जोधपुर के शेरगढ़ के भूंगरा में गुरुवार दोपहर तख्‍त सिंह के घर से सुरेंद्र सिंह की बारात खोखसर बाड़मेर रवाना हो रही थी। इसी दौरान सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। हादसे में दो बच्‍चों की मौत हो गई।

राजस्‍थान में हादसों के कारण शादी समारोह की खुशियों के बीच मातम पसर गया। जयपुर जिले के चौमूं इलाके में सड़क हादसे में तीन भाई बहनों की मौत हो गई। वहीं, जोधपुर में बारात रवानगी से पहले सिलेंडर फटने के कारण दो बच्‍चों की मौत हो गई। दूल्‍हे व मां-पिता समेत 60 लोग झुलस गए।

jodhpur

इधर, चौमूं इलाके मे जोबनेर के आसपुर का एक परिवार मीठड़ी नागौर शादी में जाने के लिए तैयार हुआ था। 40 वर्षीय पप्‍पु गुर्जर, बहन 22 वर्षीय बाली, बाली का 4 वर्षीय बेटा मीठड़ी की बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इन्‍हें छोड़ने आया पप्‍पू का भाई बनवारी गुर्जर भी वहीं पर खड़ा था।

इस दौरान मीठड़ी जाने वाली बस तो नहीं आई, मगर नागौर से करौली जा रही बारात की एक बस ने इस परिवार को कुचल दिया, जिससे तीनों भाई बहनों की मौत हो गई। चार वर्षीय बच्‍चा घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्‍त हो गई। गुस्‍साए ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जोबनेर-महला मेगा हाईवे पर चार घंटे तक जाम लगाया।

उधर, जोधपुर के शेरगढ़ के भूंगरा में गुरुवार दोपहर तख्‍त सिंह के घर से सुरेंद्र सिंह की बारात खोखसर बाड़मेर रवाना हो रही थी। इसी दौरान सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। उस वक्‍त वहां पांच सौ लोग मौजूद थे। हादसे में दो बच्‍चों की मौत हो गई। दूल्‍हा सुरेंद्र सिंह, माता पिता, बहन व बड़ी मां समेत 60 लोग झुलस गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+