Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान में 5.29 करोड़ मतदाता 52 हजार केंद्रों पर 199 MLA चुनेंगे

Rajasthan Election Statistics: राजस्‍थान में 16वीं विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। 25 नवंबर 2023 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और 3 दिसंबर 2023 को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की जाएगी।

Total Voters in Rajasthan 2023: साल 2023 में भी राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहे हैं, क्‍योंकि श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मौत हो जाने के कारण वहां चुनाव निरस्‍त किया गया है। यह सीट बाद में उपचुनाव से भरी जाएगी। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में भी ऐसा हो चुका है।

Rajasthan Assembly elections 2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के आंकड़े

कुल मतदाता
5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152
पुरुष मतदाता
2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849
महिला मतदाता
2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458
थर्ड जेंडर मतदाता
624
कुल मतदान केंद्र
52 हजार 139
सहायक मतदान केंद्र
383

22 लाख से ज्‍यादा नए मतदाता

नवंबर के प्रथम सप्‍ताह में राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्‍ता ने बताया कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्‍या 22 लाख 71 हजार 647 है। ये इस चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे।

पांच साल में 51 लाख वोटर बढ़े

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में वोटरों की संख्‍या 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार थी, जो साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बढ़कर सवा पांच करोड़ तक पहुंच गई। पांच साल में पूरे राजस्‍थान में 51 लाख 42 मतदाता बढ़े हैं।

राजस्‍थान में सबसे ज्‍यादा मतदाता कहां हैं

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4,28,067
बगरू विधानसभा क्षेत्र में 3,52,418,
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 3,50,032,
विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र में 3,41,649,
लूणी विधानसभा क्षेत्र में 3,34,621,
बाली विधानसभा क्षेत्र में 3,32,730,
सांचोर विधानसभा क्षेत्र में 3,15,259

राजस्‍थान में सबसे कम मतदाता कहां हैं

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 1,92,641
जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में 1,99,577

बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 2,02,944
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 2,09,560
सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 2,09,869

राजस्‍थान में सबसे ज्‍यादा महिला मतदाता कहां हैं

झोटवाड़ा में 2,05,673
बगरू में 1,67,686
सांगानेर में 1,66,920
विद्याधर नगर में 1,63,951
बाली में 1,59,369
लूणी में 1,58,950

राजस्‍थान में सबसे कम महिला मतदाता कहां हैं

91,896 किशनपोल में
92,513 बसेड़ी में
98,830 जोधपुर में
99,039 राजाखेड़ा में
1,00,862 पीपल्दा में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+