दलित छात्र ने खाने की थाली को हाथ लगाया तो मार-मारकर पहुंचाया अस्पताल
जोधपुर। सोशल मीडिया और टीवी पर आप बदलते भारत की तस्वीर देखते होंगे। लेकिन आज हम आपको ऐसे भारत की हकीकत दिखायेंगे जहां आज भी उंच-नीच की खाई बहुत बड़ी है।

शिक्षा के मंदिर में बच्चों को अश्लाल फिल्में दिखाता था यह टीचर
जोधपुर के ओसिहया तहसील में एक दलित छात्र ने जब शिक्षक की खाने की थाली छू दी तो वह इस कदर खफा हुए कि उन्होंने छात्र को पीट-पीटकर बदहाल कर दिया। इस घटना के बाद स्कूल में छात्रों के भीतर भय का माहौल व्याप्त है।
तो क्या अब आईएएस और एमपी के बच्चे खायेंगे छिपकली वाला खाना
शिक्षक महोदय किस इस कदर गुस्सा हुए कि ना सिर्फ उन्होंने छात्र को बेरहमी से पीटा बल्कि छात्र के पिता के साथ भी मारपीट की।
बुरी तरह मार खाने के बाद छात्र उम्मेद का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
छात्र के पिता मानाराम मेघवाल ने बताया कि उम्मेद बेरड़ों तहसील के पास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चौथी कक्षा में पढ़ता है। दरअसल स्कूल में जब मिड डे मील का वितरण हो रहा था तो उसी समय शिक्षक महोदय की खाने की थाली को मेन्नत ने छू लिया था जिसे सुनकर शिक्षक महोदय ने अपना आपा खो दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
