Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan में नेताओं का करीबी सुरेश ढाका कैसे बना Paper leak का मास्‍टर माइंड? दिलचस्‍प है पूरी कहानी

राजस्‍थान पेपर आउट केस फिर सुर्खियों में है। इस बार द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 का जीके का पेपर लीक हुआ है। इसके मास्‍टर माइंड सुरेश ढाका की पुलिस को तलाश है।

suresh dhaka

RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment Exam 2022 GK Paper : राजस्‍थान में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2022 के सामान्‍य ज्ञान का पेपर लीक करवाने वाले गिरोह का सरगना सुरेश ढाका अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। राजधानी जयपुर में उमंग क्‍लासेज के नाम से कोचिंग चलाने वाले सुरेश ढाका ने अपने साले सुरेश विश्‍नोई के जरिए अभ्‍यर्थियों तक परीक्षा से पहले ही प्रश्‍न पत्र पहुंचा दिया था।

RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2022 New Date

RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2022 New Date

राजस्‍थान लोक सेवा आयोग की ओर से सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 24 दिसम्‍बर को आयोजित हुई थी। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद पता चला था कि पेपर आउट हो गया। प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा निरस्‍त कर दी गई थी। अब आरपीएससी ने RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2022 के लिए नई तिथि 29 जनवरी 2023 घोषित की है।

 पेपर लीक होते ही सुरेश ढाका हुआ अंडरग्राउंड

पेपर लीक होते ही सुरेश ढाका हुआ अंडरग्राउंड

इधर, सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2022 के जीके का पेपर आउट करवाने वाले सुरेश ढाका की बात करे यह अभी भ अंडरग्राउंड है। पुलिस को इसकी तलाश की है। पुलिस को अब तक मिली जानकारी के हिसाब से सुरेश ढाका करोड़पति है। लग्‍जरी लाइफ जीता है, मगर रुपयों के लालच में लाखों अभ्‍यथियों के भविष्‍य से खिलवाड़ कर डाला।

Recommended Video

    Rajasthan में RPSC का पेपर लीक, Mastermind Suresh Dhaka की तलाश तेज | वनइंडिया हिंदी | *Politics
     सुरेश ढाका के मंत्रियों से गहरे संबंध

    सुरेश ढाका के मंत्रियों से गहरे संबंध

    राजस्‍थान पेपर लीक प्रकरण 2022 का मास्‍टर माइंड सुरेश ढाका मूलरूप से जालौर का रहने वाला है। मनी लॉन्ड्रिंग में भी आरोपी है। सुरेश ढाका की तगड़ी राजनीतिक पहुंच है। कई नेता व मंत्रियों का करीबी है। इसका सबूत सुरेश ढाका के सोशल मीडिया अकाउंट हैं, जहां 15 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर हैं। सुरेश ढाका ने सोशल मीडिया पर मंत्रियों के साथ डिनर करते हुए फोटो अपलोड कर कर रखे हैं।

    सुरेश ढाका जालौर का रहने वाला

    सुरेश ढाका जालौर का रहने वाला

    सुरेश ढाका के लग्‍जरी लाइफ स्‍टाइल जीने का शौक होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर महंगी घड़ी, ब्रांडेड शूज, कपड़े, कार व लैपटॉप तक की फोटो मिल जाएंगी। इसके सारे सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाइड हैं। यह दो बार जेल भी जा चुका है। मूलरूप से जालौर जिले के गांव सांचौर के गांव अचलपुर का रहने वाला सुरेश ढाका जयपुर में गुर्जर की थड़ी इलाके में कोचिंग चलाता है।

     सुरेश विश्‍नोई है सरकारी शिक्षक

    सुरेश विश्‍नोई है सरकारी शिक्षक

    राजस्‍थान में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2022 में 24 दिसम्‍बर को आयोजित जीके का पेपर लीक करवाने में सुरेश ढाका के साथ उसका साला जोधपुर निवासी सुरेश विश्‍नोई भी शामिल रहा। सुरेश विश्‍नोई जालौर के सरकारी स्‍कूल में शिक्षक है। सुरेश विश्‍नोई व डॉक्‍टर भजन लाल को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि सुरेश ढाका व एक अन्‍य की तलाश की जा रही है।

     उदयपुर बुलाकर हल करवाया प्रश्‍न पत्र

    उदयपुर बुलाकर हल करवाया प्रश्‍न पत्र

    सूत्रों के हवाले दावा किया जा रहा है कि सुरेश ढाका व भूपी सारण आरपीएससी से जुड़े क‍िसी व्‍यक्ति के जरिए सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लिया था, जो सुरेश विश्‍नोई के जरिए लाखों रुपए लेकर अभ्‍यर्थियों पहुंचाया गया। अभ्‍यर्थियों को 23 दिसम्‍बर को उदयपुर बुलाया गया था। रातभर पेपर हल करवाया गया। दूसरे दिन अभ्‍यर्थियों को निजी बस में बैठाकर जालौर ले जाया जा रहा था।

     राजस्‍थान पेपर लीक में 55 पकड़े गए

    राजस्‍थान पेपर लीक में 55 पकड़े गए

    रास्‍ते में सिरोही में एक ढाबे पर बस रोकी गई और 40 चाय का ऑर्डर दिया गया। इधर, रात को भनक लगने के कारण पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। 40 चाय का एक साथ ऑर्डर सुनकर पुलिस का शक पुख्‍ता हो गया और बस को एस्‍कॉर्ट कर रहे मुख्‍य आरोपी सुरेश विश्‍नोई समेत सभी अभ्‍यर्थियों को पकड़ लिया गया। बस जब्‍त कर ली। अब तक 55 को पकड़ा जा चुका है। सुरेश ढाका की तलाश जारी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+