sukhdev singh gogamedi: जयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्‍या

Sukhdev Gogamedi ki Hatya: राजस्‍थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर के श्‍याम नगर इलाके में मंगलवार को राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्‍या कर दी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्‍यक्ष थे।

Sukhdev singh Gogamedi Murder Ki hatya

खबर है कि कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। गोली लगने से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍होंने जयपुर के मानसरोवर के मेट्रो मास अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जयपुर पुलिस के अनुसार श्‍यामनगर जनपथ में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्‍कूटी पर दो बदमाश सवार होकर आए और आते ही फायरिंग शुरू कर दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोली लगी हैं।

इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। एक गली में पहले तो कार लूटने का प्रयास किया। फिर एक स्‍कूटी लूटी और उसी पर सवार होकर भाग गए। स्‍कूटी सवार अमित को भी गोली मारकर घायल कर दिया।

कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी?

बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। साल 2017 में फिल्‍म पदमावत की शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के लोगों ने तोड़फोड़ की थी। तब भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी देशभर में चर्चा में रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+