Rajasthan में पोकरण में जन आक्रोश यात्रा पर हुई पत्थरबाजी, जानिए पूरा मामला

राजस्थान के पोकरण में जन आक्रोश यात्रा की सभा कर लौट रहे भाजपा नेताओं के काफिले पर पत्थरबाजी की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

Rajasthan के जैसलमेर जिले के पोकरण में भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा पर पत्थरबाजी की गई। घटना पोकरण क्षेत्र के गोमट गांव की है। भाजपा नेताओं ने वर्ग विशेष के लोगों पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची भाजपा नेताओं ने थाने पहुंचकर रोष जताते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

jan akrosh yatra

पंचायत समिति प्रधान और जिला उपाध्यक्ष की गाड़ियों पर फेंके पत्थर

जन आक्रोश यात्रा मंगलवार को पोकरण क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए गोमट गांव पहुंची। यहां सभा का आयोजन हुआ। सभा के बाद काफिला पोकरण के लिए रवाना हुआ तो गांव से निकलते वक्त कुछ युवकों ने हल्ला करते हुए वाहनों पर पत्थरबाजी की। इस पत्थरबाजी के दौरान सांकड़ा के पंचायत समिति प्रधान भगवत सिंह तंवर और जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह तंवर सहित कुछ अन्य नेताओं के वाहनों पर पत्थर लगे।

Recommended Video

    Rajasthan में पोकरण में जन आक्रोश यात्रा पर हुई पत्थरबाजी
    pokran

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

    घटना की जानकारी मिलते ही पोकरण थानाधिकारी चुन्नीलाल बिश्नोई के निर्देश पर पुलिस जाब्ता गोमट गांव पहुंचा। गांव में पुलिस को कोई युवक या व्यक्ति नहीं मिले। पुलिस अज्ञात युवकों की तलाश में जुटी है। देर रात भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर आक्रोश जताया और मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है।

    pokran

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+