स्टील किंग एलएन मित्तल राजस्थान में करेंगे 19 हजार करोड़ का निवेश, CM अशोक गहलोत से की मुलाकात
जयपुर, 23 अगस्त। राजस्थान के लोगों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जगी है। दुनिया में स्टिल किंग के नाम से मशहूर एलएन मित्तल आर्सेलर मित्तल समूह के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन राजस्थान में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

4500 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क राजस्थान
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर एलएन मित्तल की मुलाकात के बाद यह संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत से मुलाकात के दौरान लक्ष्मी निवास मित्तल ने राजस्थान में 4500 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क स्थापित करने एवं करीब 19 हजार करोड़ का निवेश करने की इच्छा जताई।
मित्तल ने राज्य सरकार के फैसलों की सराहना की
स्टील किंग मित्तल ने राजस्थान में निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लिये गए नीतिगत फैसलों एवं उद्यमियों की सुविधा के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मित्तल को राजस्थान में माइनिंग सेक्टर एवं अन्य उद्योगों में निवेश का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश करने वाले उद्योगों को रिप्स- 2019 के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सुविधापुंज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सीएम ने दिया सहयोग का भरोसा
सीएम ने मित्तल से कहा कि राजस्थान में निवेश करने वाले उद्यमियों को राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के सीएमडी सुबोध अग्रवाल, शासन सचिव उद्योग आशुतोष एटी पेडनेकर, एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड के सीईओ प्रभदास भी उपस्थित थे।

कौन हैं एलएन मित्तल?
बता दें कि लक्ष्मी निवास मित्तल दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। ये मूलरूप से राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ के रहने वाले हैं। यहीं पर 15 जून 1950 को मित्तल का जन्म हुआ। इन्होंने कोलकाता के सेंट एक्सवियर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। मित्तल की शादी उषा मित्तल से हुई है। वर्तमान में ये लंदन में रहते हैं। इनकी कम्पनी लोह-इस्पात क्षेत्र की सबसे कंपनी है। ये दुनिया के सबसे धनी भारतीय, ब्रिटेन के सबसे धनी एशियाई और विश्व के 91वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। इन्हें 2008 में पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications