राजस्थान में गैर विधायकों को गहलोत सरकार का एक और तोहफा, 27 बोर्ड निगम अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा

जयपुर, 2 मार्च। राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों के बाद अब गैर विधायकों को अशोक गहलोत सरकार ने एक और तोहफा दिया है। सियासी नियुक्यिां पा चुके इन कांग्रेसी नेताओं को गहलोत सरकार ने मंत्री का दर्जा देने का भी ऐलान कर दिया है।

Rajasthan congress leaders

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पहले ही कह चुके हैं कि मौजूदा विधायकों को कोई दर्जा नहीं दे पाएंगे। ऐसे में 20 विधायकों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, नव नियुक्त बीसूका अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, खादी बोर्ड अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा तथा राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी को कैबिनेट तथा 27 बोर्ड निगमों के अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

तीनों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने के पीछे वजह है कि पूर्व में ये तीनों कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। अभी विधायक नहीं है। दो बार की सूची में 47 बोर्ड निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मेंबर्स नियुक्त हो चुके। इनमें 11 विधायकों को अध्यक्ष दो को उपाध्यक्ष बनाया है। छह विधायकों को सीएम का सलाहकार बनाया गया है।

किसको क्या जिम्मेदारी?

1. डॉ. चंद्रभान - बीस सूत्री कार्यक्रम अध्यक्ष
2. धर्मेंद्र राठौड़ - आरटीडीसी अध्यक्ष
3. पुखराज पाराशर - जन अभाव अभियोग निराकरण समिति
4. महादेव सिंह खंडेला - किसान आयोग अध्यक्ष
5. मुमताज मसीह - सेंटर फॉर डवलपमेंट आफ वॉलिंट्री सेक्टर के अध्यक्ष
6. धीरज गुर्जर - राजस्थान स्टेट सीड्स कोपोरेशन
7. जुबेर खान - मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड चेयरमैन
8. रेहाना रियाज - महिला आयोग की अध्यक्ष
9. कृष्णा पूनिया - स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष
10. महेश शर्मा - विप्र कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष
11. मानवेंद्र सिंह को राज्य सैनिक सलाहकार कल्याण समिति
12. रफीक खान - अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष
13. खिलाड़ी लाल बैरवा - अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष
14. मेवाराम जैन - गोसेवा आयोग अध्यक्ष
15. हाकम अली - वक्फ विकास परिषद अध्यक्ष
16. लक्ष्मण मीणा - एसीटी आयोग अध्यक्ष
17. रमिला खड़िया - एसीटी आयोग उपाध्यक्ष
18. दीपचंद खैरिया - किसान आयोग में उपाध्यक्ष
19. जोगींदर अवाना - देव नारायण बोर्ड
20. लाखन मीणा - डांग क्षेत्रीय विकास मंडल अध्यक्ष
21. रामेश्वर डूडी - स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड
22. ब्रजकिशोर शर्मा - खादी ग्रामद्योग बोर्ड अध्यक्ष
23. पंकज मेहता - खादी ग्रामद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष
24. कीर्ति सिंह भील - मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड उपाध्यक्ष
25. पवन गोदारा - ओबीसी वित्त एवं विकास कोरपोरेशन अध्यक्ष
26. शंकर यादव - अजा वित्त एवं विकास कोरपोरेशन अध्यक्ष
27. मुमताज मसीह - सेंटर फोर डवलपमेंट आफ वैलेंटरी सेक्टर अध्यक्ष
28. मंजू शर्मा - विप्र कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष अध्यक्ष
29. भैरूलाल गुर्जर - सांवलिया मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष
30. मदनगोपाल मेघवाल - डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन अध्यक्ष
31. लक्ष्मण कड़वासरा - भूदान यज्ञ बोर्ड अध्यक्ष
32. रमेश बोराणा - राज्य महिला प्राधिकरण अध्यक्ष
33. जगदीश राम श्रीमाली - श्रम सलाहकार समिति अध्यक्ष
34. रामसिंह राव - वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी अध्यक्ष
35. अनिल शर्मा - सार्वजनिक प्रन्यास मंडल अध्यक्ष
36. उर्मिला योगी - विमुक्त घुमंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष
37. चतराराम देशबंधु - विमुक्त घुमंतु कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष
38. सीताराम लांबा - राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष
39. सुशील पारीक - राजस्थान युवा बोर्ड उपाध्यक्ष
40. महेंद्र गहलोत - केश कला बोर्ड अध्यक्ष
41. किशन लाल जैदिया - सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष
42. उमाशंकर शर्मा - विशेष योग्यजन आयोग अध्यक्ष
43. संदीप चौधरी - बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड अध्यक्ष
44. राजीव अरोड़ा - लघु उद्योग विकास निगम अध्यक्ष
45. राजेंद्र सिंह सोलंकी - राज्यपशु विकास बोर्ड अध्यक्ष
46. चुन्नीलाल राजपुरोहित - राज्यपशु विकास बोर्ड उपाध्यक्ष
47. सुरेंद्र सिंह जाड़ावत - धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष
48. सांवरमल महरिया - धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण उपाध्यक्ष
49. केसी विश्नोई - जीवजंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष
50. लक्ष्मण सिंह रावत - मगरा क्षेत्रीय विकास मंडल अध्यक्ष
51. रामकिशन बाजिया - सैनिक कल्याण सलाहकार समिति उपाध्यक्ष
52. गोपाल सिंह शेखावत - वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष
53. राजेश टंडन - वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष
54. सतवीर चौधरी - राज्य खेल परिषद उपाध्यक्ष
55. डूंंगरराम गैदर - शिल्प एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष
56. सुमेरसिंह राजपुरोहित - गोसवा आयोग उपाध्यक्ष
57. पंकज मेहता - खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष
58 दीपचंद खैरिया - राजस्थान किसान आयोग उपाध्यक्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+