राजस्थान में सोशल मीडिया बना मौत का सबब, गर्भवती महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु
जयपुर 26 जुलाई। प्रदेश के भरतपुर में सोशल मीडिया गर्भवती महिला के लिए मौत का सबब बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोर्न वीडियो पर गांव के ही कुछ लोगों की छींटाकशी से तंग आकर गर्भवती महिला ने एसपी से इच्छा मृत्यु की गुहार की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पोर्न वीडियो को लेकर छींटाकशी का मामला
मामला भरतपुर के कामा क्षेत्र के एक गांव का है। यहां बीते 5 माह से सोशल मीडिया पर एक पोर्न वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर गांव के कुछ युवक महिला पर तंज कसते थे। इससे परेशान होकर गर्भवती महिला अपने पति को वीडियो का पता लगाने के बारे में कहा। जब महिला के पति ने वीडियो का पता लगाया तो वह किसी अन्य महिला का निकला। इसके बाद महिला 21 जुलाई को कामां थाने में मामला दर्ज कराने पहुंची थाने में महिला ने तंग करने वाले मोहन सिंह अमर सिंह राजवीर दीपचंद झम्मन और सीमा सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी। महिला की नामजद शिकायत पर कामां पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। गांव के लोगों के तानों से परेशान होकर और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित महिला ने 22 जुलाई को एडिशनल एसपी चंद्र प्रकाश शर्मा से शिकायत की। लेकिन उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। आखिरकार सोमवार को महिला तंग होकर एसपी श्याम सिंह के पास पहुंची और अपनी पीड़ा बताई। महिला ने कार्रवाई नहीं होने पर इच्छा मृत्यु की मांग की है। महिला की समस्या सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक शान सिंह ने कामा थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए दिए।













Click it and Unblock the Notifications