Rajasthan के टोंक में लगे सतीश पूनिया को मुख्यमंत्री बनाने के नारे, जौनपुरिया के बैनर से वसुंधरा राजे गायब

Rajasthan में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सीएम फेस को लेकर कलह तेज हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने टोंक पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'हमारा सीएम कैसा हो सतीश पूनिया जैसा हो' जैसे नारे लगाकर सतीश पूनिया को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। टोंक से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी नेता माने जाते हैं। बावजूद इसके उनके जन्मदिवस के बैनर में वसुंधरा राजे की फोटो नहीं थी। राजस्थान में लगातार सीएम फेस को लेकर भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। जबकि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अनेक बार पार्टी नेताओं को एकजुटता का संदेश दे चुका है।

satish puniya

सतीश पूनिया ने ली राहुल गांधी पर चुटकी

टोंक में जब कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हल भेंट किया। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक बार किसी ने राहुल गांधी को हल भेंट किया था तो राहुल गांधी ने पूछा कि यह क्या है। उसने कहा यह हल है तो राहुल गांधी ने पूछा फिर समस्या क्या है। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेकर हँसते हुए कहा कि मैंने कहा समस्या तो आप खुद हो। इससे पहले भी टोंक के निवाई में दिसम्बर माह में सतीश पूनिया के कार्यक्रम के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारे लगाए गए थे।

satish puniya

राजस्थान में सीएम फेस को लेकर पार्टी के भीतर अंतर्कलह

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा के भीतर अंतर्कलह जगजाहिर है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश में दौरे कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। वे खुद राजस्थान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। इधर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी अपने दौरों के दौरान पार्टी को संकेत दे रहे हैं कि वह खुद भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पार्टी में अनेक बार एकजुटता का संदेश दे चुका है। लेकिन सीएम फेस को लेकर पार्टी में गुटबाजी सामने आ ही जाती है। इसके अलावा गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, ओम बिरला, राजेंद्र राठौड़ जैसे नामों की भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा है। हालांकि सतीश पूनिया खुद अनेक मौकों पर कह चुके हैं कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कमल के निशान पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन इस तरह की नारेबाजी के बाद वे खुद विवादों में आ जाते हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है।

satish puniya

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+