Rajasthan में महावीर जी में गहलोत के दौरे के दौरान लगे पायलट के समर्थन में नारे, जानिए पूरा मामला

Rajasthan में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली दौरे के दौरान महावीर जी में पंचकल्याणक महोत्सव महामस्तकाभिषेक का आगाज किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते वक्त स्थानीय गुर्जर समाज के युवाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी की। जब वे कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए निकल रहे थे तो पीछे से बाजार में मौजूद युवाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने सचिन पायलट आई लव यू के नारे लगाए। इससे बाजार में सन्नाटा छा गया और प्रशासन देखता रह गया। आपको बता दें राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद है।

ashok gehlot

स्थानीय मांगों को लेकर युवाओं ने जताया विरोध

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब निकल रहे थे तो युवाओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और सचिन पायलट के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान बाजार में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। स्थानीय युवाओं के मुताबिक जब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे। तब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वादा किया था कि युवा नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन यहां श्री महावीरजी में इस महोत्सव कार्यक्रम के कारण मंदिर कमेटी की ओर से सब्जी वाले, हाथ ठेला की मजदूरी करने वाले सब को हटा दिया गया है। उन्हें बेघर कर दिया गया है। क्या उन लोगों को जीने का अधिकार नहीं है। उन्हें रोजगार करने का हक नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक युवा मुख्यमंत्री होता तो 18 घंटे काम करता। युवाओं को रोजगार देता। महावीरजी में मंदिर कमेटी ने सब्जी विक्रेता और ठेले वालों को हटा दिया है जो गलत है।

ashok gehlot

राजस्थान में फिर उठा सियासी तूफान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सचिन पायलट के खिलाफ आक्रामक बयान देने के बाद राजस्थान में एक बार फिर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर जमकर आरोप लगाए हैं। इससे कांग्रेस हाईकमान भी चिंतित हो गया है। हाईकमान ने केसी वेणुगोपाल को राजस्थान भेजकर डैमेज कंट्रोल करने का फैसला किया है। केसी वेणुगोपाल 29 नवंबर को जयपुर आएंगे। इस दौरान विधायकों से बात कर सीएम गहलोत और पायलट के मसले को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+