Rajasthan News: मुख्यमंत्री से मिलने के लिए 103 दिन से धरने पर बैठी बहन ने बेटे को दिया जन्म, जानिए पूरी कहानी

Rajasthan News: राजस्थान में कानून व्यवस्था की बदहाली का एक मामला सामने आया है। सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के लिए जयपुर में पिछले 103 दिनों से धरने पर बैठी महिला ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे को जन्म देने के बाद भी महिला धरना स्थल पर बैठी हुई है। महिला का आरोप है कि उसका भाई 5 सालों से लापता है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में नामजद आरोपियों की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद वह खुले घूम रहे हैं। मामले के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर के एक दलित परिवार का लड़का नरेश बंजारा पिछले 5 सालों से लापता है। पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री गहलोत से मिलने के लिए बीते 103 दिनों से जयपुर में डेरा डाले हुए हैं। परिजनों ने मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात करने के लिए कई बार सीएम आवास पर संपर्क भी किया। लेकिन उन्हें बाहर खरीद दिया गया। इसके बाद से पीड़ित परिवार शहीद स्मारक पर न्याय की उम्मीद लिए बैठा है।

पांच साल पहले लापता हुआ भाई

सूत्रों के मुताबिक धरना स्थल पर लापता हुए युवक नरेश की बहन ममता की डिलीवरी हुई है। ममता ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बावजूद महिला अपने नौनिहाल के साथ धरना स्थल पर डटी हुई है। ममता ने बताया कि उसे मां बनने की खुशी जरूर है। लेकिन भाई के लिए कलेजा फट रहा है। उसने कहा कि भाई को लापता हुए 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। परिवार में सभी की हालत खराब हो चुकी है। ममता के मुताबिक उसके पिता को नींद की गोलियां देकर सुलाना पड़ता है और उसकी मां मानसिक रूप से कमजोर हो चुकी है। ममता ने कहा कि हमें सिर्फ हमारा भाई चाहिए। जिंदा हो या मुर्दा हो पुलिस उसे ढूंढ कर लाए।

ashok gehlot

शादी से 5 दिन पहले लापता हुआ भाई

लापता युवक के पिता केतन बंजारा के मुताबिक नरेश की 16 नवंबर 2017 को राजसमंद में सगाई तय हुई थी और 30 नवंबर को उसकी शादी होनी थी। लेकिन इसी दौरान 25 नवंबर को नरेश लापता हो गया। इसे लेकर परिवार ने प्रताप नगर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन अभी तक पुलिस उनके बेटे को नहीं ढूंढ पाई है। पुलिस न तो आरोपियों को पकड़ रही है और ना ही बेटे का पता लगा पा रही है। नरेश के पिता केतन का यह भी आरोप है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला होने के बावजूद उनका परिवार सालों से न्याय के लिए भटक रहा है। ऐसे में अब जयपुर में धरने पर बैठे हैं। जब तक बेटे का सुराग नहीं लग जाता। वह यहां से नहीं जाएंगे। केतन ने सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+