Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jaipur Zoo: राजस्‍थान में शुतुरमुर्ग अवंतिका-मल्लिकार्जुन बने माता-पिता, पहली बार अंडे से बाहर आया चूजा

Jaipur Zoo Ostrich: जयपुर के रामनिवास बाग स्थित चिड़ियाघर से गुड न्‍यूज आई है। शुतुरमुर्ग मल्लिकार्जुन और अवंतिका की जोड़ी माता-पिता बन गई है। राजस्‍थान में पहली बार शुतुरमुर्ग ने 11 अंडे दिए हैं, जिनमें एक से चूजा बाहर आ गया है।

मार्च 2021 में चेन्नई से लाए गए शुतुरमुर्ग के जोड़े में मादा शुतुरमुर्ग, फरवरी माह में 11 अंडे दिए थे, जिसमें से एक अंडे से चूजा बाहर आया है। बाकी अंडों का इन्क्यूबेशन (उष्मायन) अभी जारी है।

Shuturmurg Egg in Jaipur

सहायक वन संरक्षक प्राची चौधरी ने बताया कि शुतुरमुर्ग के अंडों से चूजा बाहर आने का राजस्‍थान में यह पहला मामला है। चूजा पूरी तरह से स्वस्थ और सामान्य व्यवहार वाला है। इसे और मादा शुतुरमुर्ग को विशेष आहार जैसे छह प्रकार के अनाज और सीजनल फल दिए जा रहे हैं।

साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। अंडे से चूजे के बाहर आने की प्रक्रिया में छह सप्ताह का समय लग सकता है। पिछले साल जून में भी इस जोड़े ने अंडे दिए थे, लेकिन तब कोई चूजा नहीं निकला था।

शुतुरमुर्ग के प्रजनन का यह दुर्लभ मामला न केवल जयपुर जू के लिए, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए एक गौरवपूर्ण सफलता है। शुतुरमुर्ग, जो कि अफ्रीकी मूल का बिना उड़ने वाला सबसे बड़ा और भारी पक्षी है, का प्रजनन प्राकृतिक और कैप्टिव वातावरण में एक बड़ी चुनौती होती है। जयपुर जंतु उद्यान में इनकी देखभाल के लिए विशेषज्ञों की टीम लगी हुई है और पर्यावरण एवं आहार की विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि शुतुरमुर्ग के सफल प्रजनन में उनका आहार और प्राकृतिक वातावरण बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा, विशेषज्ञों की मदद से शुतुरमुर्ग की देखभाल की जा रही है। इस सफल प्रजनन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी अंडों से भी चूजे बाहर आएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+