भाजपा में रिटायरमेंट की उम्र के बयान पर सतीश पूनिया की बढ़ी मुश्किलें, पार्टी के नेताओं ने खोला मोर्चा
जयपुर, 3 अगस्त। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा राजनीति में नेताओं के रिटायरमेंट की उम्र 70 साल करने की वकालत करने के बाद बुरी तरह फंस गए हैं। उनके इस बयान से भाजपा के कई बड़े नेता नाराज हो गए हैं। पूनिया के खिलाफ भाजपा के ही कई बड़े नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सतीश पूनिया ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान राजनीति में रिटायरमेंट की उम्र का जिक्र किया था। इसके बाद उनकी ही पार्टी के बड़े नेता उनसे नाराज हो गए। पूनिया के बयान के बाद राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आमागढ़ की पहाड़ी पर चढ़ाई कर दी। पहाड़ पर चढ़कर उन्होंने अपनी मांग रखी। वही उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इसे पुनिया की निजी राय बताया है।

युवाओं को साधना चाहते थे पूनिया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया राजनीतिक में रिटायरमेंट की उम्र के बयान से युवाओं को साधना चाहते थे। लेकिन यह बयान उन पर उल्टा पड़ गया। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि उम्र का राजनीति से क्या लेना देना। यह उनकी निजी राय है। सतीश पूनिया के बयान से पार्टी के बड़े चेहरे ही नहीं। बल्कि एक समुदाय भी इस टिप्पणी से नाराज है। माना जा रहा है कि सतीश पूनिया के बयान से संघ के कई बड़े नेता भी नाराज चल रहे हैं। संघ के कुछ कार्यकर्ता जब राजनीति में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं। उनको इस बयान से बड़ा धक्का लगा है।

वसुंधरा राजे से जोड़कर देखा जा रहा है बयान
सतीश पूनिया के बयान को वसुंधरा राजे से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वसुंधरा राजे की युवा नेताओं के साथ की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं वसुंधरा राजे की नागपुर यात्रा से राजे को लेकर प्रदेश में माहौल बनने लगा है। अब वसुंधरा राजे की सक्रियता को लेकर नेता खुलकर सामने आने लगे हैं। राजनीति में जो लोग अब तक दबी जुबान से वसुंधरा राजे का समर्थन कर रहे थे। वह अपनी फोटो के साथ राजे की फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। राजस्थान में बीजेपी में सीएम फेस को लेकर नेताओं के मतभेद जगजाहिर हैं। ऐसे में उनके बयान को वसुंधरा राजे से जोड़कर देखा जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications