DIPR में पहला मामला : पति-पत्नी व बहन एक ही विभाग में बने अफसर, अब ननद-भाभी का APRO में चयन

जयपुर, 10 जून। पहले खुद और अब पत्नी व बहन एक साथ उन्हीं के विभाग में अफसर बन गईं। राजस्थान में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (DIPR) के इतिहास में संभवतया यह पहला मौका है जब पीआरओ ( PRO ) व एपीआरओ ( APRO ) पद पर एक ही परिवार से तीन अफसर मिले हैं। यह गौरव राजस्थान के प्रतापगढ़ के रहने वाले प्रवेश परदेशी के परिवार को हासिल हुआ है।

प्रवेश परदेशी उदयपुर पीआरओ

प्रवेश परदेशी उदयपुर पीआरओ

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में प्रवेश परदेशी बताते हैं कि वे इस समय उदयपुर में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। इनका चयन जनसंपर्क अधिकारी भर्ती 2019 में हुआ था। अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 में प्रवेश परदेशी की पत्नी कल्पना परदेशी व नवधा परदेशी ने सफलता हासिल की है।

पीआरओ प्रवेश परदेशी ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीआरओ प्रवेश परदेशी ने ट्वीट कर दी जानकारी

उदयपुर पीआरओ प्रवेश परदेशी ने ट्वीट कर उनकी बहन एवं पत्नी के चयन की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा में पत्नी एवं बहन का चयन हुआ। वे दोनों को शुभकामनाएं देते हैं।

 साहित्य एवं पत्रकारिता में दो पीढ़ियों ने खपाया जीवन

साहित्य एवं पत्रकारिता में दो पीढ़ियों ने खपाया जीवन

उदयपुर पीआरओ प्रवेश परदेशी बताते हैं कि उनके दादा मन्नालाल परदेशी और पिता अनुपम परदेशी ने अपने पूरे जीवनकाल में साहित्य लेखन एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत रहे एवं ख्याति अर्जित की। दादा और पिता दोनों की विभिन्न विषयों पर कुल पचास से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं एवं दोनों के नाम कई पुरस्कार दर्ज हैं।

युवा पीढ़ी आगे बढ़ा रही 'विरासत'

युवा पीढ़ी आगे बढ़ा रही 'विरासत'

मन्नालाल परदेशी और अनुपम परदेशी के लेखन की ​'विरासत' को उनकी युवा पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। प्रवेश परदेशी के पीआरओ के पद पर चयन के बाद उनकी बहन और पत्नी ने भी एपीआरओ भर्ती की तैयारी की एवं आखिरकार सफलता हासिल हुई। चयनित छात्राओं नवधा और कल्पना ने कहा है कि सेवाकाल के दौरान राज्य सरकार की मंशा अनुसार जनकल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

APRO) भर्ती का फाइनल रिजल्ट

APRO) भर्ती का फाइनल रिजल्ट

बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB APRO Result 2022) ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी (APRO) भर्ती का फाइनल रिजल्ट कर दिया। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। राजस्थान में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के 76 रिक्त पदों के निकाली गई सीधी परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल 2022 को हुआ था।

राजस्थान एपीआरओ भर्ती रिजल्ट 2022 कट ऑफ

राजस्थान एपीआरओ भर्ती रिजल्ट 2022 कट ऑफ

सामान्य पुरुष-77.7778%, महिला 76.0234%,विधवा 66.0819%

ईडब्ल्यू पुरुष- 75.731%,महिला 75.731%, परित्यक्ता 56.7251%
एससी पुरुष- 66.9591%, महिला 66.9591%
एसटी पुरुष- 66.3743%, महिला 66.3743%
ओबीसी पुरुष- 76.0234%, महिला 75.4386%, विधवा 30.7018%
एमबीसी पुरुष- 684211%
टीएसपी में सामान्य वर्ग में पुरुष 73.3918%, महिला 73.3918%
एसटी वर्ग में 36.8421%

अब पिता व बेटी की जोड़ी भी डीआईपीआर में

अब पिता व बेटी की जोड़ी भी डीआईपीआर में

राजस्थान डीआईपीआर में अब पिता व बेटी की जोड़ी भी काम करती नजर आएगी। सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 में मीनल जीनगर का भी अंतिम रूप से चयन हुआ है। ​मीनल के पिता छोटेलाल जीनगर पहले से ही डीआईपीआर में कैमरामैन के पद पर कार्यरत हैं।

 पहले भी हुआ था पति पत्नी का चयन

पहले भी हुआ था पति पत्नी का चयन

DIPR Rajasthan में पति-पत्नी की जोड़ी का एक साथ चयन पूर्व में हो चुका है। राजस्थान जनसंपर्क अधिकारी भर्ती 2013 में विवेक जादौन व उनकी पत्नी प्रियंका खंडेलवाल का एक साथ चयन हुआ था। सहायक निदेशक पद पर पदोन्नत हो चुके विवेक जादौन वर्तमान में राजभवन में पोस्टेड हैं जबकि उनकी पत्नी प्रियंका खंडेलवाल पीआरओ मुख्यालय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+