राजस्थान में नवीन पुलिस थानों और चौकियों के निर्माण के लिए 201 करोड़ रूपए स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नवीन थाने और चौकियों के निर्माण के लिए 201 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से प्रदेश के 26 नए थानों और तीन साइबर थानों के साथ अन्य निर्माण कार्य होंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पुलिस अधीक्षक एवं वृत्त कार्यालयों, नवीन पुलिस थानों एवं चौकियों के निर्माण के लिए 176.11 करोड़ रूपए तथा पुलिस लाइन सिरोही, छठी बटालियन आरएसी धौलपुर एवं मेवाड़ भील कोर खैरवाड़ा के प्रशासनिक भवनों के निर्माण के लिए 25.37 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

ashok gehlot

तीन साइबर थानों के निर्माण के लिए 99.72 करोड़ स्वीकृत

प्रस्ताव के अनुसार, प्रदेश में 26 नवीन थानों तथा 3 साइबर थानों के निर्माण के लिए 99.72 करोड़ रूपए, 16 पुलिस चौकियों के निर्माण के लिए 13.15 करोड़ रूपए, 16 पुलिस थानों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निमाण के लिए 55.02 करोड़ रूपए तथा 9 नवसृजित पुलिस अधीक्षक एवं वृत्त कार्यालयों के लिए 8.20 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।मुख्यमंत्री के इस निर्णय से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सुगमता होगी तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान किया जा सकेगा। साथ ही, साइबर थानों के निर्माण से प्रदेशभर में साइबर अपराधों की भी रोकथाम हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा पूर्व में साइबर थानों सहित नवीन पुलिस थानों, पुलिस चौकियों तथा प्रशासनिक भवनों के निर्माण की बजट घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति के क्रम में यह स्वीकृति दी गई है।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+