REET 2021 : लोकसभा में गरमाया राजस्थान रीट का मामला, MP बेनीवाल व राठौड़ ने की CBI जांच की मांग
जयपुर, 3 फरवरी। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट 2021 का पेपर बिकने का मामला लोकसभा तक पहुंच गया है। राजस्थान के सांसदों ने रीट 2021 की सीबीआई जांच की मांग की है। राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल हाथ में तख्ती लेकर लोकसभा की वेल में गए। जबकि जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह व दौसा सांसद जसकौर मीना ने भी रीट परीक्षा में हुई धांधली की CBI से जांच की मांग की है।

26 सितम्बर को रीट परीक्षा हुई थी
बता दें कि राजस्थान में 26 सितम्बर को रीट परीक्षा हुई थी, जिसके 16 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे थे। रीट का परिणाम भी आ चुका है। रीट प्रथम लेवल में 3 लाख 30 हजार 604 और द्वितीय लेवल में 7 लाख 73 हजार 612 अभ्यर्थियों को पास किया गया।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की तैयारी
रीट 2021 के आधार पर राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की तैयारी चल रही है, मगर समस्या यह है कि रीट में जबरदस्त धांधली हुई। पेपर भी आउट हुआ। मामला एसओजी तक पहुंच गया। 20-24 सितम्बर के बीच रीट का हल किया हुआ पेपर बाड़मेर पहुंचा था। जिसे दस से बारह लाख रुपए में बेचा गया।
लोकसभा में राजस्थान की रीट परीक्षा का मामला गरमाया। cbi जांच की मांग।
— Shadab Ahmed (@Shadab524) February 3, 2022
सांसद हनुमान बेनीवाल हाथ मे तख्ती लेकर वेल में गए। जबकि सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह, जसकोर मीना ने भी cbi से जांच की मांग की। #Reet pic.twitter.com/jJTg34luT2
रीट पेपर बेचने के आरोप में गिरफ्तार
राजस्थान एसओजी ने बुधवार को बाड़मेर के पीडब्ल्यू के डबल ए क्लास ठेकेदार को रीट पेपर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए रामकृपाल मीणा की निशानदेही पर एसओजी को पांच लोगों से 71 लाख रुपए नकद मिले। 11 लाख रुपए बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं।

भजनलाल को पेपर कहां से मिला?
मीडिया से बातचीत में एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि ठेकेदार भजनलाल विश्नोई निवासी सदराम की बेरी सेड़वा बाड़मेर और सोहनी देवी पुत्री श्रीराम विश्नोई निवासी अजानियों की ढाणी धोरीमन्ना अभ्यर्थी को पकड़ा है।

सोहनी देवी ने भजनलाल विश्नोई से पेपर खरीदा था
एसओजी जांच में पता चला कि अभ्यर्थी सोहनी देवी ने भजनलाल विश्नोई से पेपर खरीदा था। अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ कि रीट पेपर के बदले सोहनी देवी ने भजनलाल को कितने रुपए दिए। ना ही इस सवाल का जवाब अभी तक मिल पाया कि भजनलाल को पेपर कहां से मिला?
सूत्रों के हवाले से खबर है कि ठेकेदार ने पूछताछ में बाड़मेर के वकील मनोज विश्नोई पुत्र गंगाराम निवासी महावीर नगर का नाम बताया है। एसओजी ने मनोज के घर दबिश भी दी, मगर वह गायब मिला।
आज लोक सभा में राजस्थान में हुई REET परीक्षा में हुई भारी धांधली,पेपर आउट होने के प्रकरण को उठाया व CBI जांच की मांग करते हुए उक्त परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई !#REET2021 #RLP #MPNagaur pic.twitter.com/CjWaYUZ56c
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) February 3, 2022
उक्त परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई
इधर, जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा कार्यवाही का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आज लोकसभा में राजस्थान में हुई REET परीक्षा में हुई भारी धांधली, पेपर आउट होने के प्रकरण को उठाया व CBI जांच की मांग करते हुए उक्त परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई'












Click it and Unblock the Notifications