राजस्थान मौसम : आज छह जिलों में लू का रेड अलर्ट, पारा 47 डिग्री तक पहुंचा

जयपुर, 13 मई। राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। आसमां से अंगारे बरस रहे हैं। दिन ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी के कारण लोगों को सुकून नहीं मिल रहा है। गर्मी के प्रकोप से पंखे-कूलर तक जवाब देने लगे हैं। लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।

Rajasthan maximum temperature

राजस्थान मौसम विभाग ने लू को लेकर शुक्रवार को छह जिले के लिए रेड अलर्ट तक जारी कर रखा है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार राजस्थान में शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर व जालोर में भीषण लू सकती है। यानी यहां पर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

गुरुवार को राजस्थान के अधिकांश शहरों में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। अजमेर में 11 साल में मई में सर्वाधिक तापमान रहा है। गुरुवार को पहली बार पारा 48 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। बाड़मेर में 48.1 डिग्री दर्ज हुआ। दो दिन पहले अधिकतम तापमान बांसवाड़ा में 48.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

गुरुवार को बाड़मेर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इसके अलावा सात शहरों में तापमान 47 डिग्री को पार कर गया। जयपुर में भी मामूली उछाल के साथ 44.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बता दें कि अजमेर में 11 साल, जोधपुर, बाड़मेर में छह साल, उदयपुर में चार साल और कोटा, चूरू, बीकानेर में दो साल सर्वाधिक तापमान का नया रिकॉर्ड बना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+