राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा: राजस्‍थान सीएम ने दी कई सौगातें, एक फरवरी से जयपुर-अयोध्‍या फ्लाइट

Jaipur to Ayodhya flight: आज 22 जनवरी 2024 को शुभ दिन है। अयोध्‍या में भगवान राम के मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा हो रही है। इस मौके पर राजस्‍थान सीएम ने प्रदेशवासियों को कई सौगातें दी है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा की पूर्व संध्‍या पर राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर से अयोध्‍या के लिए विमान सेवा शुरू करने समेत कइ घोषणाएं की हैं, जिनमें राम जानकी कुंज नाम से 6 औद्योगिक इकाई क्षेत्र बनाना भी शामिल है।

Jaipur to Ayodhya flight

राजस्‍थान सीएम भजन लाल शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को प्रदेश के 593 सरकारी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। राजस्‍थान के भिवाड़ी में श्रीराम जानकी कुंज के नाम से इंटिग्रेटेड टाउनशिप भी विकसित की जाएगी।

राजस्‍थान के रामभक्‍तों के लिए एक फरवरी से जयपुर अयोध्या के लिए विमान सेवा भी शुरू की जाएगी। 22 जनवरी को भी राजस्‍थान से बड़ी संख्‍या में राम भक्‍त अयोध्‍या जा रहे हैं। इसके बाद भी राम भक्‍त अयोध्‍या जाएंगे। अयोध्‍या स्‍पेशल ट्रेनें संचालित करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब विमान सेवा भी शुरू होगी।

राजस्‍थान सीएम भजन लाल शर्मा ने यह भी बताया कि आयुष्मान भव के तहत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 75 हजार स्वास्थ्य मेलों का आयोजन 3 महीने में किया जाएगा।

इसके अलावा राजस्‍थान में सीताराम वन्य जीव अभ्यारण्य, प्रतापगढ़ में वनपथ, पुलिया निर्माण और पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए विकास कार्य किए जाएंगे। उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 115 सीटें जीतकर भाजपा सत्‍ता में आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+