केन्द्रीय मंत्री राठौड़ ने कपिल सिब्बल को Twitter पर बताई वो जगह, जहां मिलेंगे Air Strike के सबूत
Jaipur News, जयपुर। पुलवामा हमला और एयर स्ट्राइक (Air Strike in Balakot) पर लगातार सियासत जारी है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानों की जंग चल रही है। भारतीय वायुसेना की ओर से 26 फरवरी को तड़के पीओके में आतंकी जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के विपक्ष के कई नेता सबूत मांग चुके हैं।

एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्ब्ल (Kapil Sibal) का भी नाम शामिल हो गया है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट करके एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं। जिनका जवाब केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ( Rajyavardhan Singh Rathore) ने भी ट्वीट करके दिया है। केन्द्रीय मंत्री राठौड़ ने ट्वीट के जरिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिब्बल को एयर स्ट्राइक के सबूत लाने के लिए बालाकोट चले जाने को कहा है।
Modiji :
— Kapil Sibal (@KapilSibal) March 4, 2019
Is international media :
1) New York Times
2) London based Jane's Information Group
3) Washinton Post
4) Daily Telegraph
5) The Guardian
6) Reuters
reporting no proof of militant losses at Balakot pro-Pakistan ?
You are guilty of politicising terror ?
कपिल सिब्बल ने दिया विदेश मीडिया का हवाला
सोमवार को कपिल सिब्बल ने 4 मार्च की सुबह ट्वीट में लिखा कि मोदी जी, विदेशी मीडिया की खबरों में एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादियों के नुकसान का कोई जिक्र नहीं है। आप आतंकवाद पर राजनीति करने के दोषी हो।
Kapil Sibal ji:
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) March 5, 2019
You believe international media over own Intelligence agencies?
You seem happy when media quoted by you says “no losses in strike”?
..and sir, for us you went to london🤦🏽♂️ to find evidence against EVMs, will you please also go to Balakot to check? https://t.co/JefbNnGdqP
दूसरे दिन राठौड़ ने दिया ये जवाब
एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहे कपिल सिब्बल के ट्वीट पर दूसरे दिन 5 मार्च की सुबह केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पलटवार करते हुए जवाब दिया। राठौड़ ने लिखा कि कपिल सिब्बल जी, आप भारत की खुफिया एजेंसियों की बजाए अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर भरोसा करते हैं। आप खुश नजर आते हैं जब मीडिया आपके हवाले से लिखता है कि हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ? और सर, ईवीएम के खिलाफ सबूत तलाश करने के लिए आप लंदन चले चले गए थे। क्या आप बालाकोट जाकर भी स्थिति की जांच खुद कर सकते हैं?












Click it and Unblock the Notifications