राज्यसभा चुनाव 2022 : राजस्थान से कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, जानिए हार-जीत का गणित
जयपुर, 31 मई। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव 2022 में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 31 मई को कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। प्रदेश में जुलाई में खाली हो रही राज्यसभा की चार सीटों पर अपने प्रत्याशी जितवाने के लिए BJP और कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। 24 मई को अधिसचूना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 मई अंतिम तिथि है। 10 जून को मतदान होगा।

राजस्थान कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव 2022 के लिए रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है जबकि भाजपा ने वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों ने मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी आईएएस जोगाराम के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान इनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद है।
बता दें कि कांग्रेस राजस्थान से साल 2022 में जिन तीन नेताओं को राज्यसभा भेजना चाह रही है वो तीनों बाहरी हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा, मुकुल वासनिक दिल्ली और प्रमोद तिवारी यूपी से हैं। इस बात का राजस्थान कांग्रेस में विरोध भी हुआ है। सीएम के सलाहकार निर्दलीय विधायक संयम लोढा ने सोशल मीडिया पर पूछा-कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाने के क्या कारण हैं?
बता दें कि राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2022 में विधायकों की संख्या के बल के लिहाज से कांग्रेस का पलड़ा भारी है। राजस्थान में कांग्रेस के पास खुद व समर्थित विधायकों की संख्या 109 है। राज्ससभा सांसद की प्रत्येक सीट के लिए 40 विधायकों की दरकार है। ऐसे में 13 निर्दलीय गेमचेंजर होंगे। वहीं, भाजपा के एक प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही।












Click it and Unblock the Notifications