राज्यसभा चुनाव 2024: राजस्थान में कौन हैं BJP के उम्मीदवार चुन्नीलाल गरासिया व मदन राठौड़?
राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 27 फरवरी को होने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा ने दो उम्मीदवार घोषित किए हैं। राजस्थान कोटे से भाजपा चुन्नीलाल गरासिया व मदन राठौड़ को राज्यसभा भेजेगी।
राजस्थान में राज्यसभा सांसदों की दस सीटें हैं। इस बार भाजपा के किरोड़ी लाल मीणा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व कांग्रेस के मनमोहन सिंह की सीट खाली हो रही है। एक उम्मीदवार की जीत के लिए कम से कम 51 वोट चाहिए।

राजस्थान में भाजपा के पास 115 व कांग्रेस के पास 70 विधायक हैं। ऐसे में दो सीट भाजपा व एक कांग्रेस के खाते में जानी तय है। कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार तय नहीं किया।
राज्यसभा चुनाव 2024 राजस्थान कार्यक्रम
8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी हुआ
15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल होंगे
16 फरवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी
20 फरवरी तक नाम वापसी
27 फरवरी को मतदान व मतगणना
कौन हैं चुन्नी लाल गरासिया, राज्यसभा उम्मीदवार?
राजस्थान भाजपा उम्मीदवार चुन्नी लाल गरासिया मूलरूप से डूंगरपुर के गांव बिलुड़ा के रहने वाले हैं। आरएसएस के करीबी नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में भाजपा के एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
चुन्नीलाल गरासिया उदयपुर ग्रामीण सीट से दो विधायक रह चुके हैं। भैरोंसिंह शेखावत सरकार में पहली बार विधायक बने थे। फिर राजस्थान सरकार में चिकित्सा राज्य मंत्री व खान राज्य भी रहे।
राजस्थान भाजपा की कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे गरासिया ने साल 2018 व 2023 के विधानसभा चुनाव में उदयपुर ग्रामीण व गोगुंदा सीट से टिकट मांगा था, मगर दोनों ही जगह टिकट नहीं मिला।
कौन हैं मदन राठौड़, राज्यसभा उम्मीदवार?
मदन राठौड़ पाली जिले की सुमेरपुर सीट से विधायक रह चुके हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर डाली थी, मगर बाद में मान गए और चुनाव नहीं लड़ा।












Click it and Unblock the Notifications