Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajya Sabha Election: राजस्‍थान से Sonia Gandhi का पर्चा भरवाकर अशोक गहलोत ने चल दिया सियासी दांव?

Sonia Gandhi Rajya Sabha Election 2024 Rajasthan: कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने राज्‍यसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार को जयपुर में नामांकन भरा है। सोनिया गांधी का राजस्‍थान से राज्‍यसभा में पहुंचना लगभग तय है।

सोनिया गांधी के राज्‍यसभा नामांकन में राजस्‍थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत व लक्ष्‍मणगढ़ विधायक व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा प्रस्‍तावक बने हैं।

Rajya Sabha Election 2024 Sonia Gandhi

यह भी पढ़ें- राज्‍यसभा चुनाव 2024: राजस्‍थान में कौन हैं BJP के उम्‍मीदवार चुन्‍नीलाल गरासिया व मदन राठौड़?

दिल्‍ली से जयपुर पहुंचकर बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने आईं सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी थे। इनका स्‍वागत करने से लेकर राजस्‍थान विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल करवाने तक में अशोक गहलोत समेत उनके खेमे के नेता ज्‍यादा नजर आए। सचिन पायलट गुट के नेता गिनती के दिखे।

राज्‍यसभा के लिए राजस्‍थान से सोनिया गांधी के नामांकन भरे जाने के साथ ही सियासी गलियारों में चर्चा में होने लगी है कि क्‍या सोनिया गांधी का पर्चा भरवाकर अशोक गहलोत ने फिर कोई सियासी दांव चल दिया?

राजस्‍थान की राजनीति पर पकड़ रखने वालों की मानें तो सोनिया गांधी को राजस्‍थान से कांग्रेस राज्‍यसभा उम्‍मीदवार बनाना अशोक गहलोत की 'सियासी जादूगरी' का हिस्‍सा है। 3 माह बाद लोकसभा चुनाव 2024 होने हैं। उनमें भी फायदा लेने की कोशिश है।

Rajya Sabha Election 2024 Sonia Gandhi

दरअसल, राजस्‍थान में अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान जगजाहिर है। जब अशोक गहलोत सीएम रहते हुए कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की दौड़ में भी शामिल हुए तो कांग्रेस आलाकमान राजस्‍थान के अगले मुख्‍यमंत्री संभवतया सचिन पायलट के नाम का ऐलान करने वाला था।

तब 25 सितंबर 2022 को आलाकमान ने विधायक दल की बैठक में वन लाइन प्रस्‍ताव पास करवाने के लिए दिल्‍ली से अजय माकन को पर्यवेक्षक बनाकर राजस्‍थान के जयपुर भेजा था, मगर अशोक गहलोत के विधायकों ने बगावत कर दी थी। बगावत का झंडा शांति धारीवाल व महेश जोशी जैसे नेताओं ने उठाया था।

यह एक तरह से कांग्रेस आलाकमान को अशोक गहलोत का शक्ति प्रदर्शन व उनके गुट के विधायकों द्वारा आंख दिखाना समझा गया था। हालांकि गहलोत ने इस पूरे सियासी घटनाक्रम से खुद को अलग-थलग रखा, मगर चर्चा यह रही कि यह सब गहलोत के इशारे पर हुआ था।

बाद में अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुनाव से पीछे हट गए। मल्लिकार्जुन खड़गे नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने। उसी घटनाक्रम के चलते अजय माकन ने राजस्‍थान प्रभारी पद से इस्‍तीफा तक दे डाला था। कहते हैं खुद सोनिया गांधी भी इस मामले में अशोक गहलोत से नाराज हुईं।

अब राजस्‍थान में भाजपा के किरोड़ीलाल मीणा, भूपेंद्र यादव व कांग्रेस के मनमोहन सिंह की राज्‍यसभा सीट खाली हो रही है। तीन में से दो सीट भाजपा व एक कांग्रेस के खाते में जानी तय है। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 20 तक नाम वापसी है।

राजस्‍थान से राज्‍यसभा चुनाव उम्‍मीदवार

भाजपा ने चुन्‍नीलाल गरासिया व मदन राठौड़ को उम्‍मीदवार बनाया है। कांग्रेस में अजय माकन को राजस्‍थान से राज्‍यसभा भेजने की तैयारी थी, मगर अशोक गहलोत ने सियासी दांव चलकर सोनिया गांधी को नामांकन भर दिया ताकि पुराना डैमेज कंट्रोल किया जा सके।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में राज्‍यसभा की 10 सीटें हैं। तीन पर 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। इस वक्‍त भाजपा के पास 115 व कांग्रेस के पास 70 विधायक हैं। एक सीट के लिए 51 विधायकों के वोटों की दरकार है। ऐसे में तय है कि भाजपा-कांग्रेस के उम्‍मीदवारों की जीत है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+