राजस्थान: युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा उदयपुर में, कहा "युवा कल्याण कोष की घोषणा सीएम गहलोत की पहल"
बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा के उदयपुर पहुँचने पर सर्किट हाउस में नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। लांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 का बजट युवाओं को समर्पित किया।

राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा के उदयपुर पहुँचने पर सर्किट हाउस में नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान लांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 का बजट युवाओं को समर्पित किया। सीएम गहलोत 500 करोड़ रुपए के युवा कल्याण कोष की स्थापना की घोषणा की। जो देश भर में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा को सार्थक रूप देने के लिए राजस्थान युवा बोर्ड सतत प्रयत्नशील है। उदयपुर जिले में नेहरू युवा केन्द्रों के माध्यम से युवा सशक्तिकरण के साथ युवाओं को प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को संचालन किया जा रहा है।
सीएम गहलोत ने बजट में दी कई सौगातें
लांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लाखों की संख्या में नौकरियों की घोषणा के साथ ही बजट में युवाओं को कई सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हर जिले में यूथ हॉस्टल के लिए 75 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। राजीव गांधी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया गया है। यूथ फेस्टिवल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भारी संख्या में नई भर्तियोें की घोषणा की है। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन शुल्क माफ कर युवाओं को राहत दी है। इस अवसर पर शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के विभिन्न पदाधिकारियों सहित अनेक युवा मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications