Rajasthan News: भाजपा की डबल इंजन की सरकार में राजस्थान होगा विकसित, सुरक्षित और खुशहाल: सीपी जोशी

Rajasthan News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को महुवा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा और डीडवाना विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा के समर्थन में रोड शो कर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित समूह ने सीपी जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पांच साल जमकर भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण किया। जनता देख रही है कि यहां पर जब कोई दलित का बेटा मरता है तो उसे सरकार दो लाख और जब समुदाय विशेष का बेटा मरता है तो उसे पचास लाख रुपए देती है। गहलोत सरकार तुष्टिकरण में अंधी हो चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश में हिंदू त्योहारों को सार्वजनिक मनाने और भगवा झंडों पर रोक लगाने का काम किया है। वहीं पीएफआई जैसे प्रतिबंधित संगठन को कोटा में रैली करने की इजाजत देते हैं। राजस्थान की जनता इस अंतर को समझ चुकी है।

cp joshi

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा यह सामान्य चुनाव नहीं बल्कि सनातन को गाली देने और समाप्त करने वालों के खिलाफ एक धर्म युद्व है। उन्होंने कहा इतिहास गवाह है कि यहां अकबर, औरंगजेब, खिलजी, गौरी और गजनवी भी आया। लेकिन सनातन को खत्म नहीं कर पाया तो यह कांग्रेस किस खेत की मूली है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन में आज राजस्थान महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध की आग में जल रहा है। महिला दुष्कर्म की घटनाओं से प्रतिदिन प्रदेश को कलंकित होना पड़ता है। यह सरकार अपराधियों से सांठ गांठ रखती है। इसलिए अपराध समाप्त करने की हिम्मत नहीं कर पाती। आज देश की सबसे अधिक महंगाई राजस्थान में है। इनके नेता इस पर बड़ी बड़ी बातें करते हैं। लेकिन यहां आकर अपने मुख्यमंत्री को महंगाई कम करने की सलाह नहीं देते। आज राजस्थान में महंगा पेट्रोल डीजल मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया है। भाजपा सरकार आते ही पेट्रोल डीजल की महंगी कीमत पर समीक्षा कर सस्ता करेंगे और परदेश महंगाई से मुक्ति दिलाएंगे। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जायेगा। पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी जी ने जो कहा है वो राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार करेगी। हम सब मिलकर एक ऐसा विकसित राजस्थान बनाऐंगे जहां नारी की सुरक्षा, किसान के चहरे पर खुशहाली, युवाओं में सपनों की उडान और किसी आंख में आंसू ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+