राजस्थान: सालासर में विशेष पूजा अर्चना के बाद सभा को सम्बोधित करेंगी वसुंधरा राजे, जानिए कैसा रहेगा कार्यक्रम

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 मार्च को सालासर में जन्मदिवस के बहाने बड़ी सभा आयोजित करने जा रही है। वसुंधरा राजे का जन्मदिवस 8 मार्च को आता है। लेकिन इसके 4 दिन पहले ही वह अपना जन्मदिन मनाने जा रही है।

vasundhara raje

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 मार्च को सालासर में जन्मदिवस के बहाने बड़ी सभा आयोजित करने जा रही है। वसुंधरा राजे का जन्म दिवस 8 मार्च को आता है। लेकिन इसके 4 दिन पहले ही वह अपना जन्मदिन मनाने जा रही है। माना जा रहा है कि इसके जरिए वे पार्टी हाईकमान को अपनी ताकत का अंदाजा करवा सकती हैं। वसुंधरा राजे के जन्मदिवस की सभा को लेकर सालासर के अंजनी माता मंदिर के पास जूलियासर ग्राउंड में 15 दिन से तैयारियां चल रही है। वसुंधरा राजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के गृह जिले में एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित कर सकती है। वसुंधरा राजे जन्मदिन से पहले सालासर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगी।

मंदिर में करेंगी विशेष पूजा अर्चना

सालासर मंदिर के पुजारी पंडित कैलाश ने बताया कि पूजा के बाद वसुंधरा राजे का यज्ञ और मंगल स्वागत के साथ मंदिर परिसर में जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके बाद वे जूलियासर ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा को लेकर राजे के नजदीकी पूर्व मंत्री यूनुस खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं तैयारियों में जुटे हुए हैं। सालासर के चारों तरफ के रास्तों पर बड़े होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। चुनावी साल में इस बड़े आयोजन को लेकर कई सियासी चर्चा की जा रही है। चर्चा है कि वसुंधरा राजे इस आयोजन के जरिए केंद्रीय नेतृत्व को अपनी ताकत का एहसास करा सकती हैं। राजे समर्थक चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाए। जनसभा को खास बनाने के लिए इसे धार्मिक रंग दिया जा रहा है। सभा में एक लाख हनुमान चालीसा बांटे जाएंगे। सभा में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी होगा।

राजे समर्थक जुटे तैयारियों में

जानकारी के मुताबिक चूरू के आसपास के 4 जिलों से सभा में लोगों को लाने के लिए सैकड़ों वाहनों की व्यवस्था की गई है। वसुंधरा राजे का जन्मदिवस मनाने के लिए प्रदेश भर के कार्यकर्ता सालासर पहुंचेंगे। वसुंधरा गुट के पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, मांगीलाल पुजारी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, महावीर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता वसुंधरा राजे की जनसभा को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+