Rajasthan Sisters: दो बच्चियों की PM Modi को चिट्टी, चित्र बनाकर मांगा माता-पिता का जयपुर ट्रांसफर
Archit Archana letter to PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संभवतया यह सबसे अनूठा पत्र भेजा गया है। पत्र राजस्थान के दौसा की दो जुड़वा बहनों अर्चित व अर्चना का है, जो अपने माता-पिता का जयपुर ट्रांसफर चाहा है।
पीएम मोदी को लिखा गया अर्चना व अर्चित का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, क्योंकि दोनों बहनों ने चित्र बनाकर पीएम मोदी को भावनात्मक तरीके से समझाया भी है कि उनके माता-पिता का ट्रांसफर क्यों जरूरी है?

इन बच्चियों के माता-पिता चौहटन व बालोतरा में पोस्टेड हैं। ये खुद दौसा जिले के बांदीकुई में अपने चाचा-चाची के पास रहकर पढ़ रही हैं। ये चाहती हैं कि इनके माता-पिता का जगतपुरा जयपुर में ट्रांसफर किया जाए।
पढ़ें जुड़वा बहनों का पीएम मोदी को लिखा पत्र
सेवामें,
माननीय प्रधानमंत्री
श्री नरेंद्र मोदी जी।
विषय-मेरे माता-पिता का स्थानांतरण जयपुर (राज.) कराने हेतु पत्र।
माननीय महोदय,
मेरा नाम अर्चिता है और मेरी बहन का नाम अर्चना है। हम दोनों की आयु 12 वर्ष है। हम दोनों दिल्ली पब्लिक स्कूल बांदीकुई में कक्षा सात की छात्रा हैं। हम दोनों अपने चाचा-चाची के साथ रहते हैं।

हमारे पिता का नाम श्री देवपाल मीना तथा माताजी का नाम श्रीमती हेमलता कुमारी मीना है। हमारे पिताजी पंचायत समिति चौहटन में सहायक लेखाधिकारी के पद पर काम करते हैं तथा हमारी माताजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवड़ा, ब्लॉक समदड़ी (बालोतरा) में अध्यापिका (लेवल-2, विषय-हिंदी) के पद पर काम करती हैं।
हम दोनों बहनों को अपने माता-पिता की बहुत याद आती है तथा उनके बिना हमारा पढ़ने करने का भी मन नहीं करता। हम दोनों चाहते हैं कि हमारे माता-पिता का ट्रांसफर जयपुर हो जाए और हम भी जयपुर में अपने माता-पिता के साथ रहकर वहां पढ़ाई करना चाहते हैं।

हमने आपके कई अभियान जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना आदि सुने और देखे हैं। और हमें उनसे बहुत प्रेरणा मिली है। हमें भी हमारे माता-पिता के साथ रहना है और उनका नाम रोशन करना है।
कृपया आप हमारे माता-पिता का ट्रांसफर जगतपुरा जयपुर करा दीजिए। हम आपके अत्यंत आभारी रहेंगे। दिनांक 25.2.2024












Click it and Unblock the Notifications