राजस्थान: प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए मिला पुरस्कार, जानिए क्या रही उपलब्धियां
राजस्थान को पर्यटन क्षेत्र की उपलब्धियों तथा पर्यटकों को लुभाने के आकर्षणों के लिए विभिन्न श्रेणियों में अव्वल स्थान पर रहने के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

राजस्थान को पर्यटन क्षेत्र की उपलब्धियों और पर्यटकों को लुभाने के आकर्षणों के लिए 'द इकोनॉमिक टाइम्स के "ट्रैवल एंड टूरिज्म एनुअल कान्फ्रेंस एंड अवार्ड्स" में 'मेलों और त्योहारों' और 'प्रचार फिल्म पर्यटन' की श्रेणियों में अव्वल स्थान पर रहने के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुड़गांव में आयोजित पुरस्कार समारोह में एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक ट्यूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पी.पी खन्ना ने दिल्ली में राजस्थान के आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव को यह पुरस्कार प्रदान किए।












Click it and Unblock the Notifications