Rajasthan में एसओजी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के करीबी सीए को लिया हिरासत में, जानिए पूरी वजह

राजस्थान में एसओजी ने संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के करीबी सीए केवलचंद डाकलिया को हिरासत में लिया है। डाकलिया केंद्रीय मंत्री शेखावत के बेहद करीबी माने जाते हैं।

Rajasthan की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में दो लाख निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में जोधपुर के सरदारपुरा से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट, उनके भाई व पुत्र को हिरासत में लिया है। एसओजी पूछताछ के लिए तीनों को जयपुर लाई है। आपको बता दें केवलचंद डाकलिया केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बेहद करीबी हैं।

gajendra singh shekhawat

ऊंची ब्याज दर का झांसा देकर की धोखाधड़ी

एसओजी के सूत्रों के मुताबिक ऊंची ब्याज दर मिलने का झांसा देकर संजीव क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने प्रदेश में करीब दो लाख निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की थी। मामले की जांच जयपुर एसओजी कर रही है। इसी को लेकर पूछताछ के लिए जोधपुर के सरदारपुरा निवासी सीए केवलचंद डाकलिया, उनके भाई गौतम और पुत्र दिनेश को पकड़ा और पूछताछ के लिए जयपुर लाए हैं। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले को लेकर एसओजी पहले भी सीए केवलचंद को तलब कर चुकी है। उनसे पूछताछ कर चुकी है। अब एक बार फिर सीए के साथ भाई और पुत्र को तलब किया गया है। आपको बता दें इस मामले में एसओजी द्वारा सोसाइटी के संचालक विक्रम सिंह सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

gajendra singh shekhawat

क्या है संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव घोटाला

संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी राजस्थान सोसायटी एक्ट के तहत 2008 में रजिस्टर्ड कराया गया था। 2010 में यह सोसाइटी मल्टी स्टेट को ऑपरेटिव सोसाइटी के रूप में बदल गई। लोगों को कई तरह के प्रलोभन देकर बड़ी संख्या में निवेश कराया गया। एक लाख से ज्यादा लोगों ने सोसाइटी में करोड़ों का निवेश किया। यह पूरा घोटाला करीब 900 करोड रुपए का है। जिसमें हजारों लोगों की संख्या में लोगों ने निवेश किया था। इस सोसाइटी के पहले मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम सिंह थे। जो घोटाले की जांच में प्रमुख नाम भी है। विक्रम सिंह को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड माना जाता है। जिनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस मामले में विक्रम सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम भी जोड़ा जाता है।

SOG Rajasthan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+