राजस्थान: भीलवाड़ा की सिमरन बानो को मिली एक लाख रुपए राशि, सीएम गहलोत के निर्देश की अनुपालना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार भीलवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था के जरिए राहत दी जा रही है।

simran bano

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार भीलवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई जाकर प्रत्येक महीने के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत, द्वितीय गुरुवार को ब्लॉक स्तर एवं तृतीय गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान प्रार्थी सिमरन बानो ने अपने पति की कोरोना के दौरान मृत्यु हो जाने पर मुख्यमंत्री कोरोना सहायता राशि के लंबित प्रकरण संबंधी समस्या भीलवाड़ा संभागीय आयुक्त बी एल मेहरा तथा जिला कलक्टर आशीष मोदी के समक्ष रखी। इस पर संभागीय आयुक्त मेहरा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को प्रार्थी सिमरन बानो की समस्या का जनसुनवाई के दौरान ही समाधान किए जाने के लिए निर्देशित किया। इसके पश्चात मौके पर ही प्रार्थी सिमरन बानो को एक लाख रुपए की स्वीकृति संबंधी पत्र सौंप कर राहत प्रदान को गई।

विधवा पेंशन तथा पालनहार योजना की भी स्वीकृति

इसके साथ ही सिमरन बानो को मौके पर ही कोरोना विधवा पेंशन तथा बच्चों के लिए पालनहार योजना की स्वीकृति भी जारी की गई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना सहायता के अंतर्गत 50 हजार की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान पार्वती देवी पत्नी रमेशचंद्र को भी मुख्यमंत्री कोरोना सहायता के अंतर्गत एक लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+