राजस्थान शूटर : 14 साल की ख्वाहिश शर्मा ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीते सात स्वर्ण पदक
जयपुर, 25 अगस्त। ये हैं ख्वाहिश शर्मा। महज 14 साल की हैं। प्रतिभा की धनी हैं। जबरदस्त शूटर हैं। ख्वाहिश शर्मा मूलरूप से राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर की रहने वाली है। फिलहाल जॉयदीप कर्माकर शूटिंग अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही ख्वाहिश शर्मा ने हाल ही पश्चिम बंगाल के सेरामपुर में आयोजित प्रेसिडेंट्स कप एयर वेपन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में ख्वाहिश शर्मा ने सात स्वर्ण पदक जीते हैं।

ख्वाहिश ने इनमें जीते पदक
ख्वाहिश ने पदक 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में पीप साइट महिला (व्यक्तिगत), पीप दृष्टि जूनियर महिला (व्यक्तिगत), पीप दृष्टि युवा महिला (व्यक्तिगत), पीप दृष्टि उपयुवा महिला (व्यक्तिगत), और 3 पदक टीम के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान रहने पर प्राप्त किए हैं।

224 एथलीट ने भाग लिया था
पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन और बंगाल शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी सेरामपुर द्वारा आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप के प्रथम रनर-अप नॉर्थ कलकत्ता राइफल क्लब तो दूसरा रनर-अप हावड़ा राइफल क्लब रहा। इस आयोजन में 224 एथलीटों ने भाग लिया था।

प्रैक्टिस पर कोरोना का असर
मीडिया से बातचीत में ख्वाहिश शर्मा कहती हैं कि कोरोना महामारी की वजह से उसकी प्रैक्टिस पूरी तरह से नहीं हो पाई थी। इससे उसके मन में डर था कि इस प्रतियोगिता में सफल हो पाएगी या नहीं।

सफलता का श्रेय कोच मोनोजित कर्मकार को
ख्वाहिश ने अपनी सफलता का श्रेय कोच मोनोजित कर्मकार को दिया है। उसने कहा कि कोच ने डर को दूर करते हुए उसे सकारात्मकता के साथ-साथ हौसला भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications