Schools Reopening : कक्षा छह व आठ तक के स्कूल आठ फरवरी से खुलेंगे, राजस्थान सरकार ने लिया फैसला
जयपुर। कोरोना महामारी के कारण बाधित हुई शिक्षा व्यवस्था फिर से धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। अब राजस्थान में कक्षा छह से आठ तक कक्षाएं और कॉलेजों में स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष आौर स्नातकोत्तर कक्षाएं आठ फरवरी से शुरू होंगी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में रविवार रात हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया है।

स्कूल, कॉलेजों के साथ ही प्रदेश में सभी सिनेमा हॉल, थियेटर और स्विमिंग पूल आदि भी खुल सकेंगे। सिनेमा, थिऐटर, मल्टीप्लेक्स आदि को कुल क्षमता की 50 प्रतिशत सीटों तक ही खोलने की अनुमति होगी। बता दें कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति काबू में आने पर इस तरह का कदम उठाया गया है। शिक्षण संस्थाओं को स्वास्थ्य संबंधी सभी नियमों का पूरी तरह पालन के निर्देश देने के साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की तरह ही स्कूलों को कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए भी 50 प्रतिशत उपस्थिति और स्वास्थ्य नियमों का पूरा पालन करने की शर्त के साथ ही खोलने की अनुमति होगी।
All govt and private schools have been permitted to reopen for regular class studies for classes 9 to 12. Classes for 6 to 8 permitted to reopen from February 8. Classes 1st to 5th to remain closed till further orders: Rajasthan government
— ANI (@ANI) February 1, 2021
मीडिया से बातचीत में चिकित्सा व स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि राज्य में कोरोना के संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और रविवार को केवल 95 संक्रमित मामले आए हैं। टीकाकरण के दूसरे चरण के लिए अगले सप्ताह 'पूर्वाभ्यास' भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications