राजस्‍थान में सरकारी नौकरी चाहने वालों को दीपिका पादुकोण के फेमस डायलॉग का सहारा

Govt Exam in Rajasthan 2024: राजस्‍थान में सरकारी नौकरियों की तैयारियों कर रहे हजारों अभ्‍यर्थियों को इन दिनों अजीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

इन अभ्‍यर्थियों के लिए अब बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्‍म 'ये जवानी है दीवानी' का डायलॉग 'जितना भी ट्राय करो बन्‍नी लाइफ में कुछ ना कुछ तो छूटेगा ही'सहारा बना हुआ है।

 kuch na kuch toh chootega hi

दरअसल, राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित संगणक के पदों पर और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) भर्ती परीक्षा एक ही दिन 3 मार्च 2024 आयोजित की जाएगी। संगणक पदों पर भर्ती परीक्षा सुबह 10 बजे की शिफ्ट में और दोपहर 3 बजे की शिफ्ट में सीएचओ भर्ती परीक्षा है। प्रवेश पत्र 26 फरवरी 2024 को जारी होंगे।

हुआ यूं कि बोर्ड से एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर पूछा कि अगर किसी के दोनों एग्जाम का समय एक ही हुआ तो फिर वो कौनसा एग्जाम देंगे और कौनसा छोड़ेंगे। इसलिए निवेदन है कि इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि किसी के भी दोनों एग्जाम एक ही समय पर और अलग-अलग शहरों में नहीं हों।

अभ्‍यर्थी के इस सवाल के जवाब में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने लिखा कि 'राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के दोनों एग्जाम यानि संगणक और CHO एग्जाम्स का टाइम अलग है, पहला सुबह की शिफ्ट, और CHO दोपहर बाद की शिफ्ट, यदि आप कोई और दूसरे एग्जाम की बात कर रहे हो तो उस के लिए जैसा Deepika Padukone ने 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म में 100 आने का डायलॉग बोला था, "तुम कुछ भी करलो लाइफ में कुछ तो कुछ छूटेगा ही", सब मिलना संभव नहीं। So decide, क्या रखना है और क्या छोड़ना है। तभी जहन में सुकून रहेगा। जय हिन्द।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+