राजस्थान टीम को रणजी ट्रॉफी जीताने वाले 36 वर्षीय क्रिकेटर विवेक यादव का कोरोना से निधन
जयपुर। देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रहा है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर युवा भी जान गंवाने से नहीं बच पा रहे हैं। ऐसे ही हमने 36 वर्षीय खिलाड़ी विवेक यादव को खो दिया है। विवेक यादव वो खिलाड़ी थे, जिन्होंने राजस्थान को रणजी ट्रॉफी जितवाई थी। पिछले दिनों ही विवेक कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। बुधवार को जयपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

विवेक यादव के असामयिक निधन पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और IPL 2021 में बतौर कमेंटेटर नजर आए आकाश चोपड़ा ने गहरा शोक जताया है। आकाश चोपड़ा ने लिखा, 'राजस्थान के रणजी प्लेयर और मेरे खास दोस्त विवेक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदानाएं उनके परिवार के साथ हैं। रेस्ट इन पीस। ओम शांति ओम।'
Rajasthan Ranji Player and a dear friend...Vivek Yadav is no more. May his soul R.I.P. Thoughts and prayers with the family 🙏 Om Shanti.
— Wear a Mask. Stay Safe, India (@cricketaakash) May 5, 2021
विवेक यादव का क्रिकेट जीवन
बता दें कि राजस्थान के खिलाफ विवेक यादव साल 2008 में पहली बार प्रथम श्रेणी मैच में राजस्थान के लिए डेब्यू किया था। राजस्थान को साल 2010-11 में रणजी ट्रॉफी जीताने वालों में से एक थे। विवेक यादव ने इस मैच में 4 विकेट लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications