राजस्थान: एनएसएस के प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से की मुलाकात
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा है कि युवा पीढ़ी में समाज सेवा की भावना होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश हमारा है। हमें देश का निर्माण करना है।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा है कि युवा पीढ़ी में समाज सेवा की भावना होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश हमारा है। हमें देश का निर्माण करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना का विस्तार देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी से मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से डॉ. जोशी का पौधा भेंट कर शॉल ओढ़ाकर व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव, विधायक नरेन्द्र बुढ़ानिया और विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा भी मौजूद थे। योजना के क्षेत्रीय समन्वयक एस.पी. भटनागर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों की जानकारी दी। आभार डॉ. धर्मेन्द्र ने व्यक्त किया। योजना में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने डॉ. सरोज, डॉ. विशाल, मनीष, ललित, रिया और विनिता को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।













Click it and Unblock the Notifications