Rajasthan: दलित छात्र की मौत पर राहुल गांधी ने दुख जताया, सचिन पायलट जाएंगे पीड़ित परिवार से मिलने

जयपुर, 15 अगस्त। राजस्थान के जालौर में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि जालौर में निर्मम शिक्षक द्वारा एक मासूम दलित बच्चे को बुरी तरह पीटे जाने के बाद उसकी मृत्यु की घटना बेहद दुखद है। मैं इस क्रूर कृत्य की कड़ी भर्त्सना करता हूँ। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आरोपी को कठोर धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। राहुल गांधी ने जालौर में दलित छात्र की मौत घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

rahul sachin

सचिन पायलट जाएंगे पीड़ित परिवार से मिलने

जालौर में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत के मामले में गहलोत सरकार को विपक्ष ने घेर लिया है। इस बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पीड़ित परिवार से मिलने जाने का ऐलान किया है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा कि जालौर जिले के सुराणा गांव में छात्र इंद्र कुमार के साथ शिक्षक द्वारा निर्मलता से की गई पिटाई में मासूम को अपने प्राण गंवाने पड़े थे। मैं कल 16 अगस्त को स्व. इंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त करूंगा। पायलट शाम 5 बजे सुराणा पहुंचेंगे और पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

कांग्रेस विधायक पानाचंद मेघवाल ने दिया इस्तीफा

जालौर में दलित छात्र की मौत के मामले में गहलोत सरकार को विपक्ष तो घेर ही रहा था। इस बीच बारां जिले के अटरू विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक पानाचंद मेघवाल ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को भेजे गए इस्तीफे में मेघवाल ने लिखा कि राजस्थान में लगातार दलितों और वंचितों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहा है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जालौर की घटना को लेकर गहलोत सरकार पर भाजपा और बसपा भी हमलावर हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+