Rajasthan : जयपुर में आत्मदाह करने वाले पुजारी ने तोडा दम, प्रदर्शन करेगी भाजपा
जयपुर, 19 अगस्त। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को आत्मदाह का प्रयास करने वाले पुजारी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुजारी गिर्राज शर्मा को गंभीर हालत में गुरुवार को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने पुलिस के पर्चा बयान के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात मंदिर समिति के 4 सदस्य दिनेश चंद्र, मूलचंद मान, रामकिशन शर्मा और सांवरमल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुजारी गिर्राज शर्मा द्वारा मंदिर समिति के सदस्य द्वारा प्रताड़ित किए जाने के चलते आत्मदाह जैसा कदम उठाने पर मजबूर किया था। घटना के बाद शहर के पुजारियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। पूनिया ने कहा कि 20 अगस्त को जयपुर में पार्टी बड़ा प्रदर्शन करेगी।

मंदिर समिति के लोग कर रहे थे परेशान
पुजारी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मैं पिछले कुछ समय से मंदिर समिति से जुड़े दबंग लोगों ने काफी परेशान कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। पुजारी की बहन का कहना है कि उनका भाई लंबे समय से इस मंदिर में पूजा करता रहा था और हाल ही में रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधने भी आई थी। लेकिन वे काफी परेशान चल रहे थे। पंडित जी उनसे कह रहे थे कि मंदिर समिति के कुछ लोग उन्हें रोज परेशान कर रहे हैं और बीते दिन समिति के कुछ सदस्य उन्हें धमका कर गए थे। लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के फरमान से परेशान होकर मुरलीपुरा थाना इलाके में 18 अगस्त को सुबह मंदिर के पुजारी गिरिराज शर्मा ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसके बाद गुरुवार देर रात अस्पताल में गिर्राज शर्मा की मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि उनका शरीर 90 फीसदी झुलस गया था।












Click it and Unblock the Notifications